ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में मनाया होली मिलन समारोह, महिलाओं ने लिया हिस्सा

Baghpat : ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में मनाया होली मिलन समारोह, महिलाओं ने लिया हिस्सा

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में मनाया होली मिलन समारोह, महिलाओं ने लिया हिस्सा

Tricity Today | होली मिलन समारोह

Baghpat : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र बागपत  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, इस दोरान संस्कृति कार्यक्रम और उपस्थित महिलाओं को सम्मानित किया गया।
                 
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र की जिला प्रभारी गीता दीदी ने बताया कि सच्ची होली मनाने के लिए 5 बुरकले के बदले मानव मन के भीतर जो बुराइयां छुपी हैं, उनको जलाने का सभी से निवेदन किया गया और होली पर्व पर परमात्मा के समस्त सुख शांति प्रेम पवित्रता सत्यता के रंग में रंगने की बात बताई गई।

महिलाओं को किया गया सम्मानित
उन्होंने ने बताया कि हम सच्ची होली मनाएं उसके लिए जो हुआ सो हुआ बीती को बीती करें और अपने जीवन को होली अर्थात पवित्र बनाएं। इसके साथ-साथ उन विकारों की स्लिप बनाकर के यज्ञ के अंदर आहुति दिलाई गई। इस दोरान सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज की प्राचार्य राजलक्ष्मी और सोनिया चौधरी, अनीता, सुनीता आदि महिलाओं को सम्मानित किया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.