तेज बारिश में भरभराकर गिरा मकान, महिला की मौत

बागपत से दर्दनाक खबर : तेज बारिश में भरभराकर गिरा मकान, महिला की मौत

तेज बारिश में भरभराकर गिरा मकान, महिला की मौत

Tricity Today | मृतक महिला

Baghpat News : कई दिनों से हो रही बरसात आम लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। सोमवार दोपहर बाद सिंघावली अहीर गांव की बाल्मीकि बस्ती में खाना खा रहे परिवार का मकान भरभराकर गिर गया। इस हादसे में महिला समेत कई बच्चे घायल हो गए हैं। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने सभी घायलों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है।

यह लोग हुए घायल
सिंघावली अहीर गांव की बाल्मीकि बस्ती में ज्ञाने का परिवार रहता है। जहां उसकी पत्नी बाला की बहन भी उसके साथ रहती थी। सोमवार को परिवार करीब 4 बजे खाना खा रहा था कि बरसात एक कारण मकान की छत भराभराकर गिर गई, जिसमें केला पत्नी मूलचंद और उसकी बहन के पोते शिवा व अंशु गंभीर रूप से घायल हो गए।

उच्चाधिकारियों से मांगी मदद
परिजनों ने तत्काल महिला और दों बच्चो को निजी चिकत्सक को दिखाया। जहां से महिला को रेफर कर दिया गया। परिजन महिला को मेरठ के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। भाई दोनों बच्चों को मामूली चोट आई है। महिला की मौत की सूचना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने उच्चाधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.