ब्राह्मण समाज ने स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंका, कहा- ऐसे लोगों को देश का हिंदू कभी माफ नहीं करेगा

Baghpat News : ब्राह्मण समाज ने स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंका, कहा- ऐसे लोगों को देश का हिंदू कभी माफ नहीं करेगा

ब्राह्मण समाज ने स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंका, कहा- ऐसे लोगों को देश का हिंदू कभी माफ नहीं करेगा

Tricity Today | ब्राह्मण समाज ने स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंका

Baghpat News : ब्राह्मण समाज के लोगों ने श्रीरामचरितमानस मानस के प्रति अशोभनीय टिप्पणी करने पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या का पुतला दहन किया है। बागपत में स्वामी प्रसाद के खिलाफ भारी रोष है। ब्राह्मण समाज के नेताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य को गिरफ्तार करने की मांग की है।

स्वामी प्रसाद के खिलाफ लोगों में रोष
शुक्रवार को ब्राह्मण समाज के नेताओं ने ठाकुरद्वारा चौंक पर काफी संख्या में एकत्रित होकर स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला दहन किया है। समाज के लोगों ने स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर नारेबाजी की है। साथ ही उनके प्रतीक पुतले को आग के हवाले किया।

ब्राह्मण समाज ने कहा- देश का हिंदू कभी माफ नहीं करेगा
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि कब तक हिन्दू समाज अपने ग्रंथों और अपने भगवान के विषय में अभद्र टिप्पणियां सुनता रहेगा? घनश्याम शर्मा ने कहा कि बिहार के शिक्षा मंत्री के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य का ऐसी अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना ऐसे लोगों की तुच्छ मानसिकता को दर्शाता है, जिसे हिंदू समाज कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा। यह देश 100 करोड़ सनातनियों का देश है। ब्राह्मण समाज का कहना है कि जो भी व्यक्ति सनातनी परंपराओं का और ग्रंथों का विरोध करेगा, उनको देश का हिंदू कभी माफ नहीं करेगा। स्वामी प्रसाद मौर्य को तत्काल गिरफ्तार करना चाहिए और उनके खिलाफ एक्शन लेना चाहिए। ब्राह्मण समाज ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर स्वामी प्रसाद मौर्य को गिरफ्तार नहीं किया गया तो देश का हिंदू बड़ा आंदोलन करेगा।

इन लोगों ने पुतला फूंका
इस प्रदर्शन के दौरान कुंदन भारद्वाज, देवेंद्र शर्मा, अमित दीक्षित, धीरज शर्मा, विनोद वशिष्ठ, अनिल शर्मा, अरविंद मिश्रा, मास्टर राज गोपाल शर्मा, योगेश सोती, दीपांशु शास्त्री और घनश्याम शर्मा पवन शास्त्री आदि मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.