ईंट के भट्ठे पर चाकू से गोदकर मजदूर की ली जान, मेरठ पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

Baghpat News : ईंट के भट्ठे पर चाकू से गोदकर मजदूर की ली जान, मेरठ पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

ईंट के भट्ठे पर चाकू से गोदकर मजदूर की ली जान, मेरठ पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

Tricity Today | मृतक शहजाद

Baghpat News : नौरोजपुर रोड पर साथियों ने चाकू से गोदकर ईंट भट्ठा मजदूर की हत्या कर दी। जिसके शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मजदूर की हत्या के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 

क्या है पूरा मामला 
नौरोजपुर रोड पर स्थित आयशा कालोनी में रहने वाला शहजाद (19 वर्षीय ) ईंट भट्ठा मजदूर है। शनिवार की सुबह भट्ठे पर ईंट पथाई का काम कर रहा था। परिजनों ने बताया कि सुबह के समय दो युवक वहां आये और ईंट भट्ठे पर पथाई कर रहे शहजाद को साइड में बुलाकर चाकू से कई वार कर घायल कर दिया। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए शहजाद को मेरठ रेफर कर दिया। लेकिन मेरठ के अस्पताल पहुंचने से पहले ही शहजाद की मौत हो गयी। उधर इस घटना के बाद मजदूर के परिवार में कोहराम मच गया है।  

क्या कहती है पुलिस 
इस मामले में पुलिस ने दबिश देकर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामूली कहासुनी में हत्या किया जाना सामने आ रहा है। जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.