हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज पर बोले जयंत चौधरी- सरकार की खुलेआम तानाशाही

Bagpat News : हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज पर बोले जयंत चौधरी- सरकार की खुलेआम तानाशाही

हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज पर बोले जयंत चौधरी- सरकार की खुलेआम तानाशाही

Tricity Today | हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज पर बोले जयंत चौधरी

Bagpat News : राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों पर अत्याचार न करें। हरियाणा में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रख रहे किसानों पर किया गया। लाठीचार्ज घोर निंदनीय है। इसमें एक किसान की मौत भी हुई है और काफी संख्या में किसान घायल हुए हैं। पार्टी किसानों के साथ है। इस वजह से पार्टी ने अपना समरसता अभियान रद्द कर दिया है। 

किसानों का उत्पीड़न
सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है, इसका उदाहरण सरकार ने एक बार फिर से प्रदर्शित किया है। हरियाणा में विभिन्न मांगों को लेकर किसान शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे। किसान सूरजमुखी की फसल को बढ़ावा देने के लिए मांग कर रहे थे। उनपर तानाशाही रवैया अपनाकर अन्नदाताओं पर लाठीचार्ज किया गया। इस लाठीचार्ज में एक किसान की मौत हो गई जबकि काफी संख्या में किसान घायल हुए हैं। जयंत चौधरी ने कहा कि सरकार किसान संगठनों को तोड़ने का भरपूर प्रयास कर रही है, लेकिन सरकार इसमें सफल नहीं होगी। अब किसान एकजुट होकर इनके खिलाफ आवाज उठाएंगे।

किसानों के परिजनों से मिलेगा एक गुट
रालोद का एक प्रतिनिधि मंडल जिसमें छपरौली विधायक डॉ.अजय कुमार, पूर्व विधायक छपरौली डॉ.अजय तोमर और शामली विधायक प्रसन्न चौधरी शामिल रहे। वे हरियाणा जाकर मृतक किसानों के परिजनों से मिलेगें। वे अपनी रिपोर्ट उन्हें देंगे। वह विपक्ष के नेताओं से मिलकर आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। उन्होंने बुधवार का अपना दौरा रदद् कर वापस लौट गए। इस दौरान धन्यवाद सभा में दो मिनट का मौन रखकर मृतक किसानों को श्रद्बाजली दी। नइस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामपाल धामा, डा.कुलदीप उज्जवल, अश्वनी तोमर, डॉक्टर अनिल आर्य आदि मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.