लापता छात्रा 10 घंटे बाद जंगल में मिली, ढूंढने वाली पुलिस टीम को मिलेगा 25 हजार का इनाम

BAGHPAT : लापता छात्रा 10 घंटे बाद जंगल में मिली, ढूंढने वाली पुलिस टीम को मिलेगा 25 हजार का इनाम

लापता छात्रा 10 घंटे बाद जंगल में मिली, ढूंढने वाली पुलिस टीम को मिलेगा 25 हजार का इनाम

Tricity Today | लापता छात्रा 10 घंटे बाद जंगल में मिली

Baghpat : उत्तर प्रदेश में बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र से रहस्यमयी तरीके से लापता हुई छात्रा को पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर मात्र 10 घंटे में ही बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने छात्रा को सकुशल बरामद करने से प्रसन्न होकर सर्च ऑपरेशन में जुटे पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। 

बुधवार की सुबह हुआ था गायब
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे ग्वालीखेड़ा गांव स्थित एक इंटर कालेज के पास से 15 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। छात्रा के अचानक लापता होने की सूचना से परिजनों में हड़कंप मच गया। तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आसपास के जंगलों में सर्च अभियान शुरू किया। डॉग स्क्वायड की भी मदद छात्रा की तलाश को ली गई। 

शाम 6ः30 बजे जंगल में मिली लड़की
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि लापता लडकी को लगभग शाम 6ः30 बजे जंगल से सकुशल बरामद कर लिया गया। उससे पहले जंगल से ही छात्रा का बैग भी बरामद कर लिया गया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छात्रा को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। गुरुवार को न्यायालय में उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक ने  बरामद करने वाली पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र के साथ 25 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.