पुलिस के सामने प्रधान के पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर टोल कर्मियों को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

बागपत से बड़ी खबर : पुलिस के सामने प्रधान के पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर टोल कर्मियों को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

पुलिस के सामने प्रधान के पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर टोल कर्मियों को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Tricity Today | घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

Baghpat News : दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जिवाना टोल पर बैरिकेड लगाने पर प्रधान के पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस के सामने तीन टोलकर्मियों की पिटाई कर दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में प्रधान के परिजनों ने टोल कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर डंडों से पीटा रहें हैं। घायल कर्मियों का इलाज अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने टोल प्रबंधक की तहरीर पर नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर प्रधान के पति सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसडीएम और सीओ के निर्देश
जिवाना टोल के प्रबंधक नवीन कुमार हुड्डा ने बताया कि बैरिकेडिंग एसडीएम और सीओ के निर्देश पर लगाई जा रही थी। कावड़ यात्रा के दौरान भक्तों को दिक्कत ना हो इसी के मद्देनजर टोल पर व्यवस्था की जा रही हैं। बैरिकेडिंग लगाने के विरोध में जिवाना गांव की प्रधान अरुणा का पति अशोक कुमार अपने साथियों के साथ पहुंच कर टोलकर्मियों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की।

पुलिस ने लिया एक्शन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। आरोप है कि पुलिस के सामने ही प्रधान पति ने अपने अन्य साथियों संग मिलकर टोलकर्मी विजय, अर्जुन, शकिद्र को लाठी-डंडों से पीटा है। घायल विजय और शकिद्र को बड़ौत सीएचसी से मेरठ रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने टोलकर्मियों पर हमला करने वाले प्रधान के पति अशोक, दिनेश, कर्णसिंह और धर्मवीर को पकड़ लिया।

आरोपियों को भेजा जेल
सीओ युवराज सिंह ने बताया कि टोल प्रबंधक की तहरीर पर प्रधान पति समेत नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रधान के पति समेत जिन चार को पकड़ा गया था, उनको कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.