राम रहीम ने देश की युवा पीढ़ी को दिया सन्देश, कहा- राम का नाम ही खुशी का खजाना

बागपत : राम रहीम ने देश की युवा पीढ़ी को दिया सन्देश, कहा- राम का नाम ही खुशी का खजाना

राम रहीम ने देश की युवा पीढ़ी को दिया सन्देश, कहा- राम का नाम ही खुशी का खजाना

Google Image | राम रहीम

Baghpat News/Uttar Pradesh News : डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने आमजन और युवा पीढ़ी को सोशल मीडिया के माध्यम से खुश रहने का मूल मंत्र दिया। उन्होंने कहा, "राम के नाम का जाप करने से आत्मबल बढ़ेगा, जिससे आपका जीवन खुशियों से भर जाएगा।" उन्होंने आगे कहा, "आज इंसान नकारात्मक सोच के साथ जी रहा है। कोई कार्य करने से पहले वह अपने अंदर नकारात्मक भाव पैदा करने लगता है, इसका कारण है आत्मबल की कमी। आत्मबल को मजबूत करने के लिए ईश्वर हरि, अल्लाह, वाहे, गुरु, रब की भक्ति इबादत करनी होगी।"

युवा पीढ़ी को यह सन्देश दिया
राम रहीम ने युवा पीढ़ी को सन्देश देते हुए कहा, "इससे आपके अंदर सकारात्मक सोच उत्पन्न होगी और आपके सभी कार्य सफल होते चले जाएंगे, जब आपके कार्य सफल होंगे तो खुशी महसूस करोगे, राम नाम का जाप ही खुशी का खजाना है। मां ने 9 महीने पेट में रखकर तुम्हें जन्म दिया और पिता ने जिंदगी जीने की कला सिखाई इसलिए अपने माता पिता का सम्मान करो, माता पिता की सेवा सम्मान करना से परम सुख मिलता है।"

30 दिनों की पैरोल पर बाहर हैं गुरमीत राम रहीम
आपको बता दें कि हत्या और रेप के मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 30 दिनों की पैरोल पर बाहर आए हैं। वह इन 30 दिनों तक बागपत में रहेंगे। जब से गुरमीत राम रहीम बागपत पहुंचे हैं, तब से लगातार वहां पर उनके समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ है। जेल से बाहर आते ही राम रहीम में अपने समर्थकों को संदेश देते हुए कहा, "हम यूपी से बोल रहे हैं। आप सबको बधाई। भगवान खुशियां दे। रामजी ने सुन ली है। हम आपकी सेवा में खड़े हैं। आपने हमेशा मेरी बात मानी है। शासन का सहयोग करना है।" बागपत डेरा सच्चा सौदा के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं।

2017 से रेप के मामले में काट रहा जेल
आपको बता दें गुरमीत राम रहीम सिंह 2017 से बलात्कार के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद से हरियाणा के रोहतक की जेल में बंद है। पैरोल के एक महीने की अवधि राम रहीम सिंह इसी आश्रम में पूरी करेगा। इससे पहले फरवरी में डेरा प्रमुख को तीन सप्ताह की छुट्टी दी गई थी। डेरा प्रमुख हरियाणा के सिरसा स्थित अपने आश्रम और डेरा के मुख्यालय में दो महिलाओं से बलात्कार के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.