हनीप्रीत और परिवार के साथ 40 दिनों तक बरनावा आश्रम में रहेंगे

राम रहीम को तीसरी बार मिली राहत : हनीप्रीत और परिवार के साथ 40 दिनों तक बरनावा आश्रम में रहेंगे

हनीप्रीत और परिवार के साथ 40 दिनों तक बरनावा आश्रम में रहेंगे

Google Image | Ram Rahim

Baghpat : डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर बरनावा आश्रम पहुंच गए हैं। हर बार की तरह तीसरी बार भी हनीप्रीत साथ आई हैं। राम रहीम 40 दिन के पैरोल पर आए है। गुरमीत राम रहीम सुनारिया जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा है। उन्हें शनिवार को हरियाणा पुलिस के सुरक्षा घेरे में बरनावा आश्रम लाया गया। अब वह 40 दिनों तक यहीं पर सुकून के साथ रहेंगे।

राम रहीम की सुरक्षा में पुलिस बल तैनात
पुलिस के अनुसार गुरमीत राम रहीम के साथ हनीप्रीत और परिवार के सदस्य भी आए हैं। हरियाणा पुलिस शनिवार की दोपहर रोहतक की सुनारिया जेल से राम रहीम को लेकर निकली थी। इस समय बरनावा आश्रम और बागपद जनपद में राम रहीम की वजह से सुरक्षा बढ़ा दी है। डेरे के मुख्य द्वार पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। गुरमीत राम रहीम 4 गाड़ियों को सुरक्षा में बागपत पहुंचे। उनकी सुरक्षा में सीओ बागपत डीके शर्मा, थाना प्रभारी बिनौली सलीम अहमद और हरियाणा पुलिस तैनात रहीं। इन चारों गाड़ियों में से एक कार में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम थे। 

आश्रम में भीड़ नहीं जुटाने का आदेश
सीओ बागपत डीके शर्मा ने बताया कि संगत आश्रम के अंदर प्रवेश करने पर रोक लगाई गई है। पैरोल के नियमों का पालन करते हुए आश्रम में भीड़ नहीं जुटने दी जाएगी। यदि नियमों का उल्लंघन हुआ तो करवाई भी की जाएगी। आपको बता दें कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम बरनावा के आश्रम में पैरोल पर तीसरी बार आया है। यहां वह सबसे पहले बीते वर्ष 17 जून को 30 दिन और 15 अक्टूबर को 40 दिन के पैरोल का समय बिताने के बाद 25 नवंबर को वापस सुनारिया जेल ले जाया गया था। तीसरी बार भी वह 40 दिन के पैरोल पर बरनावा आश्रम में आया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.