राम रहीम पैरोल मिलने के बाद बागपत के बरनावा डेरा पहुंचे, अनुयायियों से की यह अपील

बागपत BREAKING : राम रहीम पैरोल मिलने के बाद बागपत के बरनावा डेरा पहुंचे, अनुयायियों से की यह अपील

राम रहीम पैरोल मिलने के बाद बागपत के बरनावा डेरा पहुंचे, अनुयायियों से की यह अपील

Tricity Today | राम रहीम

Baghpat News : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक माह की फिर से पेरोल मिली है। इसके बाद डेरा अनुयायियों में खुशी का माहौल है। यह खुशी जनपद के डेरा अनुयायियों के लिए इसलिए भी बड़ी है क्योंकि सन्त गुरमीत राम रहीम बरनावा के डेरा आश्रम पर पहुंचे हैं। अपनी पैरोल के दौरान डेरा प्रमुख यहीं पर रहेंगे। 

आज सुबह साढ़े 8:30 बजे बरनावा आए राम रहीम
बागपत पहुंचने की जानकारी जैसे ही उनके अनुयायियों को मिली, लोग खुशी से उछल पड़े। शुक्रवार की सुबह 8:30 बजे डेरा प्रमुख सन्त गुरमीत राम रहीम बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम पहुंच गए थे। उनके आने के बाद से डेरा सच्चा सौदा का माहौल भी एकदम से बदल गया है। सुरक्षा के लिहाज से भी डेरे पर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके अलावा डेरे के अंदर और बाहर चप्पे-चप्पे पर निजी सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली के काफी संख्या में श्रद्धालु बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम पहुंचना शुरू हो गए। इस सबके बीच किसी को भी डेरा प्रमुख से मिलने नहीं दिया जा रहा था, लेकिन उनके अनुयायी सन्त गुरमीत राम रहीम के दर्शन करने को बेताब दिखाई दिए।

गुरमीत राम रहीम ने अनुयायियों से की अपील
उनके अनुयायियों का कहना है कि बाबा पर लगाये गए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। बाबा के दर्शन किए 5 साल हो गए हैं। फ़िलहाल डेरा सच्चा सौदा आश्रम पर भक्तों की भीड़ धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो गई है। वहीं, डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों का कहना है कि डेरे पर किसी तरह की साध संगत का आयोजन नहीं हो रहा है। दूसरी ओर वीडियो जारी करते हुए राम रहीम ने अनुयायियों से अपील की है। भीड़ के रूप में बरनावा आश्रम में न आएं। घर से ही दर्शन करें। पुलिस-प्रसाशन का सहयोग करें। हमेसा आपके बीच ही रहूंगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.