रालोद ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना, एक सुर में कहा- मांगे नहीं मानी तो होगा बड़ा आंदोलन

बागपत : रालोद ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना, एक सुर में कहा- मांगे नहीं मानी तो होगा बड़ा आंदोलन

रालोद ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना, एक सुर में कहा- मांगे नहीं मानी तो होगा बड़ा आंदोलन

Tricity Today | प्रदर्शन

Baghpat : गन्ना बकाया भुगतान व गन्ना मूल्य घोषित कराने की मांग को लेकर मंगलवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर धरना दिया। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। रालोद के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में हंगामा कर धरना दिया।

किसानों की मांग
किसानों का कहना हैं कि चीनी मिले किसानों के बकाए का भुगतान नहीं कर रही है। गन्ना बकाया का भुगतान न होने के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। नया पेराई सत्र शुरु हुए तीन महीने का समय बीत चुका है, मगर अभी तक गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित नहीं किया गया है। गन्ना मूल्य घोषित न होने के कारण किसान परेशान है। बार-बार मांग करने के बाद भी किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। आवारा पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे है। किसान दिन भर खेतों पर काम करने के बाद रात भर फसलों की रखवाली करने के लिए विवश है।

उन्होंने डीएम को दिए ज्ञापन में गन्ना बकाया का भुगतान कराने, गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित करने और आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की। इस मौके पर पूर्व मंत्री कुलदीप उज्जवल, रालोद विधायक अजय कुमार, ओमबीर ढाका, राजू तोमर, एडवोकेट संजय, विकास प्रधान सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.