पठान मूवी पर बोली साध्वी- भगवा का अपमान बर्दाश्त नहीं, लोगों से बायकाॅट की अपील

Baghpat : पठान मूवी पर बोली साध्वी- भगवा का अपमान बर्दाश्त नहीं, लोगों से बायकाॅट की अपील

पठान मूवी पर बोली साध्वी- भगवा का अपमान बर्दाश्त नहीं, लोगों से बायकाॅट की अपील

Google Image | साध्वी प्राची आर्या

Baghpat : बॉलीवुड मूवी पठान को लेकर लगातार विवाद चल रहा है, इसी विवाद के चलते साध्वी प्राची आर्या का भी बयान सामने आया है। दरअसल साध्वी प्राची बागपत जनपद पहुंची थीं। जहां उन्होंने पठान मूवी को लेकर बयान दिया। उन्होंने जनता से पठान मूवी को ना देखने की अपील की है।

भगवा के खिलाफ साजिश : प्राची
साध्वी प्राची ने कहा कि बॉलीवुड में हिंदुस्तान और भगवा के खिलाफ साजिश चल रही है। हिंदुस्तान हिंदुओं का है, कुछ लोग भगवा को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। ऐसे में भगवान का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से कहा कि वह इस मूवी का बायकाट करें। साथ ही इस फिल्म को सिनेमा हॉल पर ना लगने दें। बॉलीवुड में अभिनेत्रियां भगवा रंग की बिकनी पहनकर भगवा का अपमान कर रही हैं। जो कतई बर्दाश्त नहीं हो पाएगा। 

“साजिश को करेंगे नाकाम"
साध्वी ने कहा कि मूवी देश के किसी भी कोने में नहीं चलनी चाहिए। यह मूवी हर जगह फ्लोप और इसका बाय काट होना चाहिए, किसी भी पिक्चर हॉल में ऐसी फिल्म नहीं जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसका सोशल मीडिया मीडिया के माध्यम से विरोध करेंगे जहां तक भी होगा इसका विरोध किया जाएगा ।हिंदुओं और भगवा के खिलाफ जो बॉलीवुड में साजिश हो रही है, हम उसे नाकाम करके दिखाएंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.