शौर्य के हत्यारों ने सिपाही की बंदूक छीनकर की फायरिंग, पुलिस ने किया लंगड़ा

बागपत : शौर्य के हत्यारों ने सिपाही की बंदूक छीनकर की फायरिंग, पुलिस ने किया लंगड़ा

शौर्य के हत्यारों ने सिपाही की बंदूक छीनकर की फायरिंग, पुलिस ने किया लंगड़ा

Tricity | Baghpat मुठभेड़ में दोनों आरोपी घायल हैं

Baghpat : शौर्य की हत्या करने वाले दो आरोपियों ने पुलिस की पिस्टल छीन कर उन फायरिंग कर दी और फरार हो गए। मुठभेड़ में दोनों आरोपी घायल हैं, जबकि एक सिपाही के पैर में गोली लगी है। दरअसल, पुलिस दोनों आरोपियों को मेडिकल टेस्ट के लिए जिला अस्पताल लेकर जा रही थी। इसी दौरान हत्यारोपित डैनी और विनीत खेकड़ा ने कोर्ट में पेशी होनी थी लेकिन दोनों ने आरोपी फरार होने की कोशिश की। वहीं, दोनों हत्यारोपी और घायल सिपाही का इलाज जारी है।

एक जवान घायल
जानकारी के अनुसार हत्यारोपी विनीत और नीरज उर्फ डैनी पुलिस की पिस्टल छीन कर फायरिंग कर दी। दोनों आरोपी पुलिस ही गाड़ी से कूदकर खेतों में घुस गए। पुलिस ने दोनों को पकड़ने के लिए जंगल में घेराबंदी लगा दी। इसके बाद दोनों आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों हत्या आरोपियों के पैर में गोली लग गई है। इस मुठभेड़ में पुलिस का एक जवान घायल हो गया है। 

मासूम शौर्य के अंतिम संस्कार में उमड़ा पूरा गांव, छह दिन बाद खेत में दबा मिला था शव
खेकड़ा में पोस्टमार्टम के बाद बालक शौर्य का शव बुधवार की सुबह गांव मे पहुंचा। बालक का शव गांव में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। गमगीन माहौल में परिजनों ने गांव के मोक्ष धाम में बालक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बता दें, क्षेत्र के फखरपुर गांव से ग्रामीण सोनवीर सिंह का 6 वर्षीय पुत्र शौर्य 15 दिसंबर की शाम ट्यूशन पढ़कर वापस घर लौटते समय लापता हो गया था। मंगलवार की शाम गांव जंगल में ग्रामीण अशोक के गन्ने के खेत में मिट्टी में दबा हुआ शव मिला था। बालक की गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी रिश्ते के चाचा विनीत और उसके दो साथियों नीरज उर्फ डैनी और अक्षित को हिरासत में लेकर शव को बरामद किया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.