सपा-रालोद गठबंधन मिलकर लड़ेंगे चुनाव, खतौली सीट आरएलडी के खाते में गई

BIG BREAKING : सपा-रालोद गठबंधन मिलकर लड़ेंगे चुनाव, खतौली सीट आरएलडी के खाते में गई

सपा-रालोद गठबंधन मिलकर लड़ेंगे चुनाव, खतौली सीट आरएलडी के खाते में गई

Google Image | सपा-रालोद गठबंधन

Baghpat : समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल मिलकर उत्तर प्रदेश में उपचुनाव लड़ेंगे। खतौली विधानसभा सीट रालोद के खाते में गई है। मंगलवार को खुद रालोद के मुखिया और राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि खतौली विधानसभा सीट पर आरएलडी प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा। वहीं, मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ा जाएगा। जयंत चौधरी आज बागपत में हैं और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। आपको बता दें कि 5 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश में उपचुनाव होगा।

हेट स्पीच में दो विधायकों को हुई सजा, रद्द हुई सदस्यता
उत्तर प्रदेश में 2 विधानसभा सीट और एक लोकसभा सीट खाली हुई है जिन पर 5 दिसंबर को उपचुनाव होना है बड़ी बात यह है कि 2 विधानसभा सीट मौजूदा विधायकों को सजा होने के कारण खाली हुई है खतौली से भारतीय जनता पार्टी के विधायक विक्रम सैनी को मुजफ्फरनगर जिला अदालत ने हेट स्पीच के मामले में दोषी ठहराया उन्हें 2 साल की सजा सुनाई लिया जा जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत वह अगले 8 वर्षों के लिए कोई भी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे ठीक यही हाल समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और रामपुर से विधायक मोहम्मद आजम खान का हुआ है आजम खान को रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने हेट स्पीच के मामले में दोषी पाया और 3 साल की सजा सुनाई है भड़काऊ भाषण देने के दोषी पाए जाने पर अधिकतम 3 वर्ष की सजा हो सकती है लिहाजा मोहम्मद आजम खान भी अगले 9 वर्षों के लिए कोई भी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे उत्तर प्रदेश विधानसभा ने विक्रम सैनी और आजम खान की सदस्यता रद्द कर दी है दोनों सीटों को रिक्त घोषित कर दिया है लिहाजा भारत निर्वाचन आयोग ने दोनों सीटों पर चुनाव करवाने का ऐलान किया है

मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट
मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हो गई है। इस सीट से समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव सांसद थे। पिछले दिनों उनका निधन हो गया है। इस सीट पर भी 5 दिसम्बर को उपचुनाव करवाया जा रहा है। बड़ी बात यह है कि अब लोकसभा में समाजवादी पार्टी के केवल 2 सदस्य हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में 5 सीटों पर जीत मिली थी। इनमें खुद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव आजमगढ़ सीट से चुनाव जीते थे। रामपुर से मोहम्मद आजम खान ने जीत हासिल की थी। मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव ने जीत दर्ज की थी। मुरादाबाद से एसटी हसन और संभल लोकसभा सीट से शफीक-उर-रहमान बर्क ने कामयाबी हासिल की थी।

अखिलेश यादव और आजम खान ने लोकसभा से दिया था इस्तीफा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद अखिलेश यादव और मोहम्मद आजम खान ने यूपी विधानसभा में रहने के लिए अपनी-अपनी लोकसभा सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। उन दोनों सीटों पर उपचुनाव करवाया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने दोनों सीट जीत लीं। मुलायम सिंह यादव के निधन से समाजवादी पार्टी के कब्जे वाली तीसरी लोकसभा सीट खाली हुई है। उपचुनाव में देखना होगा कि भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच होने वाले संघर्ष में क्या परिणाम आता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.