स्टेशन मास्टर की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

बागपत : स्टेशन मास्टर की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

स्टेशन मास्टर की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Tricity Today | मृतका

Baghpat News : आजादनगर कालोनी में  बडौत रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर की पत्नी ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि सूचना पर आए मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इसके चलते पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज कर पति, जेठ और जेठानी को हिरासत में ले लिया। मेरठ के गोटका गांव के श्याम सुंदर की बेटी 35 साल रूबी उर्फ भावना की शादी साल 2011 को आजाद नगर कालोनी निवासी विपिन शर्मा, मूल निवासी वाजिदपुर से हुई थी। दंपती पर एक लडकी और एक बेटा भी हैं। सोमवार सुबह रुबी की लाश कमरे में जिन्ने की रेलिंग पय टंगी देखी तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।

सूचना पर मृतिका महिला रूबी के परिवार के लोगो मे भाई दीपक शर्मा, कुलदीप, बहन दीपा और वंदना के अलावा पिता श्याम सुंदर भी आ गए और दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप था कि शादी के बाद से ही उसे परेशान किया जा रहा था। यहां तक कि बार-बार कहने के बाद भी ससुराल वाले रूबी को मायके नहीं भेज रहे थे और रूबी के साथ मारपीट करते थे। जब मायके वाले आए तो शव कमरे में पड़ा था और गले और शरीर पर निशान थे। सीओ सविरत्न सिंह गौतम ने बताया कि पति, जेठ, जेठानी को हिरासत में ले लिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.