चोरों ने कई घरों को बनाया निशाना, 8 लाख का समान लेकर हुए रफू-चक्कर

बागपत : चोरों ने कई घरों को बनाया निशाना, 8 लाख का समान लेकर हुए रफू-चक्कर

चोरों ने कई घरों को बनाया निशाना, 8 लाख का समान लेकर हुए रफू-चक्कर

Tricity Today | घटनास्थल

Baghpat News : नौरोजपुर गुर्जर गांव के  जंगल में मंगलवार देर रात चोरों ने तीन परिवारों को कमरे में बंद कर तीन मकान खंगाल दिए। जहां से करीब आठ लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया गया।

रात में चोरों ने की चोरी
नौरोजपुर गुर्जर गांव में रहने वाले कृष्ण ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ मकान में सोया हुआ था। रात्रि में चोर घर में घुसे और उन्हें कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद 15 हजार रुपए की नकदी, सोने की चैन, दो जोड़ी पाजेब चोरी कर ले गए। इसके अलावा तेजपाल के मकान से दो सोने की अंगूठी, पाजेब, चांदी के सिक्के, सोने का हार और 80 हजार रुपए की नकदी चोरी की गई।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
इसके अलावा बिल्लू के मकान से 20 हजार रुपए की नकदी, सोने की अंगूठी, पाजेब समेत अन्य जेवर चोरी कर लिए गए। जिनके खाली बक्शे एक खेत मे पड़े मिले। उधर एक रात में तीन मकानों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में भी रोष है। तीन मकानों में चोरी की जानकारी होने पर एसपी नीरज कुमार जादौन ने मौके पर जांच करते हुए बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जल्दी खुलासा कर दिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.