छप्पर में आग लगने से तीन पशुओं की मौत, एसडीएम ने किया दौरा

Baghpat News : छप्पर में आग लगने से तीन पशुओं की मौत, एसडीएम ने किया दौरा

छप्पर में आग लगने से तीन पशुओं की मौत, एसडीएम ने किया दौरा

Tricity Today | एसडीएम ने किया दौरा

Baghpat : रमाला के सूप गांव मे छप्पर में आग लगने से तीन गोवंशों की झुलसकर मौत हो गई जबकि चार पशु अन्य गंभीर रूप से झुलस गए है। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

सूप निवासी शिव कुमार उर्फ बिल्लू शर्मा पुत्र जिले सिंह पशु पालन कर अपनी जीविका चलाता हैं। बुधवार वह खेतों पर फसल काटने गए थे। इसी दौरान करीब 1.30 बजे उनके घर में बंधे छप्पर में आग लग गई। छप्पर में आग की लपटें देख गांव के लोग मौके पर पहुंचे।
जानकारी मिलने पर परिजन भी काम छोड़कर पहुंच गए। लोगों ने किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंच गई। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद आग को काबू पाया गया।

आग की चपेट में आने से तीन गौवंशों की मौत हो गईजबकि चार गोवंश बुरी तरह से झुलस गए। चिकित्सक को बुलाकर उनका उपचार कराया जा रहा है। पीड़ितों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। मौके पर एसडीएम पुजा चौधरी दौरा कर किसानों को आस्वाशन दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.