खेत से लौट रहे युवक की राड मारकर हत्या, गांव के ही तीन लोगों पर आरोप

Baghpat News : खेत से लौट रहे युवक की राड मारकर हत्या, गांव के ही तीन लोगों पर आरोप

खेत से लौट रहे युवक की राड मारकर हत्या, गांव के ही तीन लोगों पर आरोप

Google Image | Symbloic Image

Baghpat News : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां खेत से घर लौट रह युवक की गांव के ही तीन लोगों ने हत्या कर दी। घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 

क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, खेड़ा इस्लामपुर गांव में मंगलवार की रात तीन लोगों ने मारपीट करते हुए एक युवक के सीने में लोहे की राड मारकर हत्या कर दी। 21 वर्षीय सचिन खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही तीन लोग मिले और किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर तीनों ने सचिन के साथ मारपीट करते हुए उसके सीने में लोहे की राड मार दी। सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे गंभीर हालत में बड़ौत के आस्था अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों उसे ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई जितेंद्र ने हत्या का आरोप गांव के ही एक परिवार के तीन लोगों पर लगाया है। इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.