अवैध अतिक्रमण हटाने गए अफसरों से व्यापारियों की नोकझोंक, पुलिस ने एक को हिरासत में लिया

BAHGPAT BREAKING : अवैध अतिक्रमण हटाने गए अफसरों से व्यापारियों की नोकझोंक, पुलिस ने एक को हिरासत में लिया

अवैध अतिक्रमण हटाने गए अफसरों से व्यापारियों की नोकझोंक, पुलिस ने एक को हिरासत में लिया

Tricity Today | अफसरों और व्यापारियों के बीच नोकझोंक

Baghpat News : उत्तर प्रदेश के बागपत में अवैध अतिक्रमण हटाने आए अफसरों से व्यापारियों की नोकझोंक हो गई। इस दौरान दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से व्यापारी नाराज हो गए। जिसके बाद पुलिस ने एक व्यापारी को हिरासत में ले लिया। इस मामले के बाद पूरी जनपद के व्यापारियों में पुलिस-प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद रोष व्याप्त हो गया। अधिकारियों और व्यापारियों के बीच बैठक शाम को होगी।

इन इलाकों में अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम
मिली जानकारी के मुताबिक बागपत के बड़ौत में दिल्ली मेरठ रोड, होली चौक, शौकत मार्केट और चमरावल में पुलिस प्रशासन कार्रवाई करने पहुंचा। यह कार्रवाई अवैध अतिक्रमण के खिलाफ की गई। दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश जारी करते हुए कहा था कि अगले 48 घंटे के भीतर अवैध अतिक्रमण को हटा लें। अन्यथा कार्रवाई शुरू हो जाएगी।

व्यापारियों ने कहा- बिना नोटिस के बुलडोजर चलाया
योगी आदित्यनाथ के इसी अभियान के तहत शुक्रवार को काफी पुलिस फोर्स बड़ौत में अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची। जैसे ही पुलिस-प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण हटाना शुरू किया, वैसे ही व्यापारियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। व्यापारियों का कहना है कि कार्रवाई करने से पहले उनको कोई भी नोटिस जारी नहीं किया गया। बिना नोटिस के अधिकारी कार्रवाई करने के लिए आए हैं। व्यापारियों का कहना है कि बिना नोटिस दिए कार्यवाही से उनको नुकसान हुआ है। इतना ही नहीं जब व्यापारियों ने इसका विरोध किया तो पुलिस ने एक व्यापारी को हिरासत में ले लिया। यह जानकारी तेजी से फैली बहुत पूरे बागपत के व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया। माहौल बिगड़ता देख एसडीएम पूजा और सीओ मौके पर पहुंचे।

शाम 5:00 बजे होगी बैठक
एसडीएम पूजा ने बताया कि किसी भी अभियान के तहत आम आदमी को कोई भी दिक्कत नहीं होगी। व्यापारियों की भी समस्याओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। फिलहाल आज शाम 5:00 बजे व्यापारियों और अधिकारियों के बीच एक बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें बताया जाएगा कि कहां पर और कौन सी जमीन पर अवैध अतिक्रमण है और उसको हटाया जाएगा। फिलहाल मौके पर शांति का माहौल है। पुलिस का कहना है कि हम भी व्यापारियों की मदद करेंगे और इस अभियान के तहत किसी भी आदमी को कोई भी दिक्कत नहीं होगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.