दहेज में 10 लाख नहीं मिले तो ताऊ को सौंप दी धर्मपत्नी, हैवानियत के बाद दी खौफनाक सजा

बागपत : दहेज में 10 लाख नहीं मिले तो ताऊ को सौंप दी धर्मपत्नी, हैवानियत के बाद दी खौफनाक सजा

दहेज में 10 लाख नहीं मिले तो ताऊ को सौंप दी धर्मपत्नी, हैवानियत के बाद दी खौफनाक सजा

Google Image | Symbolic Image

Baghpat News : दहेज के लालाच में लोग अपनी सारी हद पर कर देते है। ऐसी का मामला बागपत से सामने आ रहा है। जहां दहेज में 10 लाख रुपय की मांग पूरी न होने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को अपने अविवाहित ताऊ को सौंप दिया। जिसके बाद ताऊ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद महिला को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर ससुराल से भगा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

शादी के कुछ दिन बाद ही करने लगे थे 10 लाख रुपए के मांग
गाजियाबाद जिले की पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 फरवरी 2020 की उसकी शादी थानाक्षेत्र के एक युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज में दस लाख रुपय मांगने लगे और नहीं मिलने पर कई बार महिला के साथ मारपीट की। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर और जमीन के लालच में पति ने उसे अविवाहित ताऊ को सौंप दिया। आरोप है कि ताऊ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पिता की लाज के खातिर उसने किसी से इसका जिक्र नहीं किया। पति ने दोबारा ताऊ के पास भेजने का प्रयास किया तो वह मायके चली गई।

पीड़िता ने इन पर कराया मुकदमा दर्ज
25 अगस्त को पति मना कर उसे मायके से ले आया। चार पांच दिन ठीक से रखने के बाद ससुराल वालों ने फिर से दहेज की मांग शुरू कर दी। मना करने पर फिर से उसे ताऊ के कमरे में धकेल दिया। जिसके बाद आरोपी ने फिर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति, सास, जेठ, जेठानी, ननद व ताऊ के खिलाफ दुष्कर्म और दहेज एक्ट आदि की धाराओं में मुकदमा कर लिया। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.