दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की गला रेतकर हत्या, मायके वालों ने करवाया मुकदमा दर्ज

BAGHPAT : दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की गला रेतकर हत्या, मायके वालों ने करवाया मुकदमा दर्ज

दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की गला रेतकर हत्या, मायके वालों ने करवाया मुकदमा दर्ज

Tricity Today | मृतक महिला

Baghpat : दोघट कस्बे में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने मायके में रह रही महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, मृतका के पिता शरीफ ने मृतका के पति, सास और ससुर समेत 6 लोगों को नामजद कर तहरीर दी है।

क्या है पूरा मामला
दोघट कस्बा पट्टी भोजान निवासी 25 वर्षीय रजिया की शादी एक जनवरी 2021 को बड़ौत बंदूक वाली गली निवासी नूर मौहम्मद के साथ हुई थी। रजिया के एक 9 माह की बेटी है। परिजनों ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही रजिया के ससुराल वाले दहेज में कार और दो लाख रूपए देने की मांग करने लगे। दहेज न लाने पर उसका पति नूर मौहम्मद, जेठ आशु, ससुर शहीद, सास आमना, ननद नजराना और गुलिस्ता उसे आए दिन परेशान करने लगे उसके साथ मारपीट करने लगे। जिसके बाद रजिया ने ससुरालियों के खिलाफ शिकायत अधिकारियों और न्यायालय में की थी। जिसमे 20 दिन पहले लोगों द्वारा समझौता भी कराया गया।

परेशान होकर अपने मायके आ गई थी रजिया
परिजनों ने बताया कि रजिया परेशान होकर अपने मायके आ गई। उसका पति नूरमौहम्द भी यहीं आने जाने लगा। परिवार के लोगों ने उसे अलग अय्यूब का मकान किराए पर लेकर दे दिया। उसका पति नूर मौहम्मद बीच-बीच मे वहीं आता जाता रहा। शुक्रवार शाम मृतका का पति नूर मौहम्मद और जेठ आशु रजिया के पास आए थे।

पुलिस जांच में जुटी
रजिया की मां शम्मी ने शनिवार सुबह रजिया को फोन किया, लेकिन उसका फोन बंद मिला। जिसके बाद करीब आठ बजे वह रजिया के पास गई तो वहां दरवाजा खोलकर देखा तो रजिया का शव खून से लथपथ पड़ा था। मौके पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा है। इंस्पेक्टर दोघट किरनपाल सिंह ने बताया की तहरीर आई है। उसी के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.