मां के प्यार की बलि बना 4 साल का मासूम, पेड़ से लटका मिला शव, जानिए पूरा मामला

बुलंदशहर में सनसनीखेज मामला : मां के प्यार की बलि बना 4 साल का मासूम, पेड़ से लटका मिला शव, जानिए पूरा मामला

मां के प्यार की बलि बना 4 साल का मासूम, पेड़ से लटका मिला शव, जानिए पूरा मामला

Google Photo | Symbolic Image

Bulandshahr : बुलंदशहर में एक रिश्तो को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। प्रेमी ने प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे प्रेमिका के 4 साल के बेटे की हत्या कर दी। आरोपी प्रेमी मासूम को अगवा कर ले गया था। बाद में फोन कर कर प्रेमिका को अलग-अलग जगहों पर बुलाता रहा। पुलिस ने आरोपी की बताई लोकेशन के आधार पर जाकर देखा तो बाग में एक पेड़ से मासूम का शव लटका हुआ मिला। मासूम के पिता ने पत्नी के प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी है। 

प्रेमी से मिलने जाया करती थी बहन के घर 
अनहैडा अगौता में संजय अपने परिवार के साथ रहते हैं। मासूम के पिता संजय ने बताया कि वह फरीदाबाद में प्राइवेट नौकरी कर घर का पालन पोषण करता है। उसकी पत्नी रीना के अरुण नामक युवक के साथ प्रेम संबंध थे। इसकी जानकारी संजय को थी। संजय ने पत्नी से कई बार मना किया, लेकिन वह नहीं मानी। रीना प्रेमी से मिलने बार-बार अपनी बहन के घर जाया करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच ज्यादातर झगड़ा भी होता था। 

चॉकलेट दिलाने के लिए छीनकर ले गया था आरोपी 
पति के मना करने पर भी रीना अपने बच्चे को लेकर बहन के घर चली गई थी। रीना की बहन सिकंदराबाद के गांव अमीन नगर में रहती है। अरुण कविता के पति प्रवीण के मामा का लड़का है। वह भी कविता के घर पर आया हुआ था। कविता की बेटी शिवानी ने बताया कि भाई हर्ष के साथ मासूम केशव दूध लेने गया था। इसी बीच अरुण केशव को चॉकलेट दिलाने की बात कहकर छीन कर ले गया। 

पेड़ पर लटका मिला मासूम का शव 
परिजनों ने केशव की तलाश आसपास सभी जगह की लेकिन वह कहीं नहीं मिला। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को भी दी। आरोपी अरुण रीना को अलग-अलग जगहों पर अकेले आने के लिए बोलता रहा। वह बार-बार रीना के पास गलत लोकेशन भेजता रहा। पुलिस के साथ बच्चे की तलाश करने पर सुबह करीब 3 बजे वह बताई हुई लोकेशन पर एक बाग में पहुंचे, जहां के सब का सब एक पेड़ से लटका हुआ मिला। 

पुलिस का बयान 
कोतवाली प्रभारी अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। बच्चे के पिता ने प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर हत्या करने की तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.