फिर चला पॉलीथीन के खिलाफ अभियान, अधिकारियों ने ली शपथ

बुलंदशहर : फिर चला पॉलीथीन के खिलाफ अभियान, अधिकारियों ने ली शपथ

फिर चला पॉलीथीन के खिलाफ अभियान, अधिकारियों ने ली शपथ

Google Image | Symbolic Photo

Khurja : जिला बुलंदशहर के कई हिस्सों में पॉलिथीन का प्रयोग न करने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। नगर पालिका खुर्जा की ओर से क्षेत्र में पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने को लेकर ऐसा ही एक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में लोगों को 'पॉलिथीन का प्रयोग क्यों नहीं करना चाहिए' विषय के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा यदि कोई भी निर्देशों का उल्लंघन करता है तो उस पर जुर्माना लगाए जाने की चेतावनी भी दी गई। 

पॉलिथीन ना इस्तेमाल करने के लिए शपथ 
चल रहे अभियान के तहत नगर पालिका के ईओ जेके आनंद कर्मचारियों के साथ जेवर अड्डा चौराहे पर पहुंचे। चौराहे पर पहुंच उन्होंने सड़क किनारे पड़ी पॉलिथीन को उठाया। पॉलिथीन को उठाने और सफाई करने के साथ-साथ उन्होंने लोगों को पालीथिन का इस्तेमाल न करने की सलाह दी। चौराहे के बाद सभी लोग जेवर अड्डा चौराहा स्थित तिलक पार्क में पहुंचे। यहां खुर्जा नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी और लोगों ने पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने की शपथ ली। अधिकारियों ने लोगों और दुकानदारों को भारी रकम के जुर्माने की भी जानकारी दी। 

पर्यावरण सुरक्षा के लिए लोगों को किया जा रहा है जागरूक 
शहर में चलाए जा रहे अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। चेतावनी के तहत जुर्माना लगाए जाने की जानकारी भी दी जा रही है। यदि कोई भी व्यक्ति पॉलिथीन का इस्तेमाल करता हुआ पकड़ा जाता है तो उस पर 25 हजार रुपए तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। पर्यावरण की सुरक्षा को देखते हुए इस तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। पर्यावरण की सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.