खेत के बीचों-बीच मकान में हुआ बम ब्लास्ट, 4 लोगों की धमाके में मौत

बुलंदशहर में बड़ा हादसा : खेत के बीचों-बीच मकान में हुआ बम ब्लास्ट, 4 लोगों की धमाके में मौत

खेत के बीचों-बीच मकान में हुआ बम ब्लास्ट, 4 लोगों की धमाके में मौत

Tricity Today | खेत के बीचों-बीच मकान में हुआ बम ब्लास्ट, 4 लोगों की धमाके में मौत

Bulandshahr News : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शुक्रवार की दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ है। बुलंदशहर के कोतवाली नगर इलाके में घमेड़ा रोड किनारे खेत के बीचों-बीच एक जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में मकान के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में अभी तक 4 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। आला अधिकारी मौके पर हैं। धमाके का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

अभी तक 4 लोगों के शव मिले
पुलिस ने बताया कि यह हादसा खेत के बीचोंबीच स्थित एक मकान में शुक्रवार की दोपहर बम धमाका हुआ। आसपास में मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कमरे के आसपास 4 लोगों के शव मिले। पता चला है कि यह चारों लोग कमरे के अंदर थे।

लोगों ने कहा, "सिलेंडर से इतना बड़ा धमाका नहीं होता।"
पुलिस अधिकारियों को कहना है कि घटना के वक्त काफी लोग मकान के अंदर थे। अभी तक मौके पर जांच चल रही है। मलबे को हटाकर छानबीन की जा रही है। आसपास में रहने वाले लोगों का कहना है कि धमाका बहुत भयंकर था। काफी दूर तक कुछ लोगों के घरों में लगे शीशे भी टूट गए। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसको सिलेंडर ब्लास्ट बताया था, लेकिन अभी तक धमाका संदिग्ध माना जा रहा है। लोगों का कहना है कि सिलेंडर ब्लास्ट से इतना बड़ा धमाका नहीं होता।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.