बुलंदशहर की बेटी ने रचा इतिहास, पूरे प्रदेश का बढ़ाया मान, विधायक धीरेंद्र सिंह से मिलने के बाद कही यह बड़ी बात

उपलब्धिः बुलंदशहर की बेटी ने रचा इतिहास, पूरे प्रदेश का बढ़ाया मान, विधायक धीरेंद्र सिंह से मिलने के बाद कही यह बड़ी बात

बुलंदशहर की बेटी ने रचा इतिहास, पूरे प्रदेश का बढ़ाया मान, विधायक धीरेंद्र सिंह से मिलने के बाद कही यह बड़ी बात

Tricity Today | अनुष्का को बधाई देते विधायक धीरेंद्र सिंह

बुलंदशहर के सिकंदराबाद कस्बे की रहने वाली एक बच्ची ने पूरे जिले का नाम रोशन किया है। साथ ही उत्तर प्रदेश में अपनी ख्याति फैलाई है। कस्बे की महिला पहलवान अनुष्का पंडित ने गुरुवार को लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय, उत्तर प्रदेश खेल प्रतियोगिता में 3 बाउट खेल कर 43 किलो वर्ग भार में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अनुष्का इस श्रेणी में स्टेट गोल्ड मेडलिस्ट बन गई हैं। विजेता खिलाड़ी को सारे सूबे से लोग मुबारकबाद दे रहे हैं। जेवर से भाजपा के विधायक धीरेंद्र सिंह ने बिटिया का हौसला बढ़ाते हुए शुभकामनाएं दीं।
बताते चलें कि लखनऊ में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश की महिला पहलवान दमखम दिखा रही हैं। गुरुवार को बुलंदशहर के सिकंदराबाद की रहने वाली अनुष्का पंडित ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। अनुष्का ने सिर्फ तीन बाउट खेलकर 43 किलो वर्ग भार में स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही वाह इस श्रेणी में स्टेट गोल्ड मेडलिस्ट बन गई हैं। पूरे प्रदेश से लोगों ने उन्हें बधाई दी। परिजन बिटिया की इस जीत से बेहद खुश हैं। पूरे कस्बे में जश्न का माहौल है। 

लोग अनुष्का के परिजनों को मुबारकबाद दे रहे हैं। जेवर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने भी अनुष्का को बधाई दी। उन्होंने ऐसे ही खेल हौसला बनाए रखने को कहा। विधायक ने अनुष्का को अपने लखनऊ स्थित आवास पर मिलने का आमंत्रण दिया। गुरुवार को दोनों की मुलाकात हुई। इस दौरान धीरेंद्र सिंह ने अनुष्का की तारीफ करते हुए कहा कि इतने कम उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हम सबके और देश के करोड़ों बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत है। अनुष्का ने भी विधायक का धन्यवाद दिया। खिलाड़ी ने कहा कि वह ऐसे ही श्रेष्ठजनों का मान बढ़ाती रहेंगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.