बुलंदशहर में सनकी पति ने पत्नी और दो पुत्रियों की हथौड़े से हत्या की, एक की हालत नाजुक, कस्बे में सनसनी

बड़ी खबर: बुलंदशहर में सनकी पति ने पत्नी और दो पुत्रियों की हथौड़े से हत्या की, एक की हालत नाजुक, कस्बे में सनसनी

बुलंदशहर में सनकी पति ने पत्नी और दो पुत्रियों की हथौड़े से हत्या की, एक की हालत नाजुक, कस्बे में सनसनी

Google Image | बुलंदशहर में सनकी पति ने पत्नी और दो पुत्रियों की हत्या कर दी

यूपी के बुलंदशहर के शिकारपुर कस्बे में एक सिरफिरे ने अपनी पत्नी और दो पुत्रियों की हथौड़ा मार कर हत्या कर दी। हत्याकांड में एक युवती गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज चल रहा है। मगर उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस तिहरे हत्याकांड से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। आरोपी सईद पत्नी और बेटियों के चरित्र पर शक करता था। इसी वजह से इस तिहरे हत्याकांड को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

पत्नी और बेटियों के चरित्र पर शक था       
बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने इस खौफनाक घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कस्बा शिकारपुर के बारह खंबा रोड, अम्बेडकर नगर का निवासी सईद अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इस बात को लेकर आयेदिन दंपत्ति के बीच झगड़ा होता था। 

बीती रात विवाद में हुई घटना
मंगलवार की रात उसने इसी बात को लेकर फिर मारपीट की। उसके परिजनों ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की। मगर वह कुछ सुनने को तैयार न था। मंगलवार की रात भी घरवालों ने उसे मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह बेहद उत्तेजित हो गया। इस दौरान उसने पत्नी और तीनों पुत्रियों पर लोहे के हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। 

यह है पूरा घटनाक्रम
माजरा अंबेडकर नगर का रहने वाला 60 वर्ष का सईद सिरफिरे किस्म का व्यक्ति है। वह बेलदारी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। मंगलवार की रात वह और उसकी पत्नी शफीला (50) एक कमरे में सो रहे थे। उसकी तीन बेटियां रजिया (20), शबाना(15) और सुल्ताना दूसरे कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान देर रात आरोपी ने अपनी पत्नी और तीनों बेटियों के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया।

हमले में आरोपी की पत्नी शफीला और बेटी रजिया व शबाना की मौत हो गई। जबकि, सुल्ताना गंभीर रूप से घायल है। तीसरी पुत्री की हालत गम्भीर बनी हुई है। आरोपी सईद को कस्बे के लोग मेंटल के नाम से जानते हैं। घटना के बाद से वह फरार है। पुलिस उसके करीबियों और रिश्तेदारों के यहां दबिश दे रही है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Copyright © 2022 - 2023 Tricity. All Rights Reserved.