फिल्मी अंदाज में राम-सीता पर किया अटैक, अब पुलिस ने किया ऐसा हाल

बुलंदशहर का सबसे गजब वीडियो : फिल्मी अंदाज में राम-सीता पर किया अटैक, अब पुलिस ने किया ऐसा हाल

फिल्मी अंदाज में राम-सीता पर किया अटैक, अब पुलिस ने किया ऐसा हाल

Tricity Today | फिल्मी अंदाज में राम-सीता पर किया अटैक

Bulandshahr News : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक ऐसा वीडियो आया, जिसके बाद तमाम हिंदू संगठनों ने मोर्चा खोल दिया। अब पुलिस ने ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जो भगवान राम और माता सीता के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा था। व्यक्ति का स्टाइल फिल्मी था। इसकी शिकायत मिलने के बाद बुलंदशहर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

वीडियो में क्या है
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक व्यक्ति कह रहा है, "जिस भगवान की मर्जी के बिना पत्ता नहीं हिल सकता, तो उसकी पत्नी का अपहरण कैसे हो गया, यह तो कमाल हो गया। इसका मतलब भगवान झूठा है या फिर रामायण झूठी है।" इस मामले में पुलिस ने रील्स बनाने वाले जयप्रकाश जाटव को बुलंदशहर पुलिस ने गिरफ्तार किया। जयप्रकाश जाटव के खिलाफ पुलिस ने कई सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.