टीवी दिखाने के बहाने 6 वर्षीय मासूम के साथ कि घिनौनी हरकत, डॉक्टरों ने किया बड़ा खुलासा

बुलंदशहर : टीवी दिखाने के बहाने 6 वर्षीय मासूम के साथ कि घिनौनी हरकत, डॉक्टरों ने किया बड़ा खुलासा

टीवी दिखाने के बहाने 6 वर्षीय मासूम के साथ कि घिनौनी हरकत, डॉक्टरों ने किया बड़ा खुलासा

Google Image | Symbolic Image

Bulandshahr : खुर्जा जंक्शन क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। क्षेत्र में टीवी दिखाने के बहाने एक युवक ने 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी घर के बाहर खेल रही बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। मासूम बच्ची की तबीयत खराब होने पर परिजनों को घटना का पता चला। पीड़ित परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। 

रात में हूई बच्ची की तबीयत खराब 
पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि घटना 2 दिन पहले की है। वह बुधवार शाम घर में कुछ काम कर रही थी, तभी उसकी 6 वर्षीय बेटी घर के बाहर खेलने के लिए चली गई। करीब दो घंटे बाद जब बच्ची घर वापस लौटे उसके पेट में दर्द हो रहा था। रात में तेज बुखार आ गया। मां द्वारा पेट में दर्द होने का कारण पूछने पर बच्ची ने बताया कि वह बेड से नीचे गिर गई थी। बृहस्पतिवार सुबह बच्चेमी के कपड़ों पर खून के धब्बे मिले। 

डॉक्टरों ने की दुष्कर्म की पुष्टि 
तबीयत ज्यादा खराब होने पर बच्ची की मां उसे जिला अस्पताल ले गई। जहां से डॉक्टरों ने बच्ची को बुलंदशहर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने दुष्कर्म की पुष्टि की। घटना की जानकारी होते ही गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 

पुलिस का बयान 
सिओ दिलीप सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायत और बच्ची के बयान के आधार पर मामले की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.