जिलाधिकारी और एसएसपी बुलंदशहर ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील शिकारपुर में सुनी जनता की समस्याएं

बुलंदशहर : जिलाधिकारी और एसएसपी बुलंदशहर ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील शिकारपुर में सुनी जनता की समस्याएं

जिलाधिकारी और एसएसपी बुलंदशहर ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील शिकारपुर में सुनी जनता की समस्याएं

Tricity Today | जिलाधिकारी और एसएसपी

Bulandshahr : संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर बुलंदशहर के जिला अधिकारी और एसएसपी ने संपूर्ण समाधान दिवस में आए फरियादियों की समस्याओं को सुना। सभी फरियादियों की समस्याओं को सुनने के बाद उनकी सभी शिकायतों का मौके पर निपटारा करने की कोशिश की गई। जिन समस्याओं का समाधान तत्काल नहीं हो सकता था उन समस्याओं के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

जनसमस्याओं का हुआ मौके पर निस्तारण
शनिवार को बुलंदशहर के जिलाधिकारी श्री चन्द्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बुलंदशहर श्री श्लोक कुमार ने "तहसील शिकारपुर" में "सम्पूर्ण समाधान दिवस" के अवसर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये फरियादियों की समस्याओं को सुना और कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। अन्य फरियादियों की शिकायतों का समय रहते निस्तारण करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अन्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

पुलिस की तरफ से की गई इस पहल में बहुत सी फरियादो को सुन लोगों की परेशानियों का अंत किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस के बाद भी समस्याओं के निपटारे के लिए कई अधिकारियों को निर्देश दिए ताकि जन समस्याएं जल्द से जल्द खत्म हो सके।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.