गन प्वाइंट पर नामी बैंक को लूटकर हुए थे फरार

बुलंदशहर में लुटेरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ : गन प्वाइंट पर नामी बैंक को लूटकर हुए थे फरार

गन प्वाइंट पर नामी बैंक को लूटकर हुए थे फरार

Tricity Today | पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश

Bulandshahr News : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बैंक लुटेरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस और लुटेरों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से दो लुटेरे घायल हो गए, जबकि उनका तीसरा साथी फरार हो गया। गिरफ्तार बैंक लुटेरों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। 
  कब और कहां हुई थी घटना 
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 9 अक्टूबर सोमवार की दोपहर करीब बजे के बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए और इंडियन ओवरसीज़ बैंक में घुस गए। बैंक में घुसते ही उन्होंने हथियारों के बल पर सभी को धमकाना शुरू कर दिया। ग्राहकों को बाहर निकाल दिया। उसके बाद बदमाशों ने कैशियर को गन प्वाइंट पर ले लिया और 7 लाख 84 हज़ार की नकदी लूटकर फ़रार हो गए थे। पुलिस वारदात के बाद लुटेरों की तलाश में जुटी हुई थी।

दो घायल और एक फरार 
पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हो गयी। इसमें अहमद और आबिद नाम के दो बदमाश घायल हो गए। वहीं, तीसरा बदमाश अंकित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से 4.50 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। लूटी गई बाकी रकम लुटेरों के बैंक एकाउंट में बताई जा रही है। पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से एक पिस्टल, एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार बदमाशों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.