स्वास्थ्य विभाग ने अवैध क्लीनिक और लैब को किया सील, कई अस्पतालों को भेजा नोटिस

बुलंदशहर : स्वास्थ्य विभाग ने अवैध क्लीनिक और लैब को किया सील, कई अस्पतालों को भेजा नोटिस

स्वास्थ्य विभाग ने अवैध क्लीनिक और लैब को किया सील, कई अस्पतालों को भेजा नोटिस

Google Image | Symbolic Photo

Bulandshahr : बुलंदशहर में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए कई अवैध क्लीनिक और लैब सील कर दिए हैं, इसके अलावा कई अस्पतालों को भी नोटिस दिया है। अवैध रूप से चल रहे अस्पताल, क्लीनिक और लैब संचालकों में इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया है। अनियमितता और पंजीकरण में समस्या के चलते यह कार्यवाही की जा रही है।

एसीएमओ ने की विशेष कार्यवाही
जहांगीराबाद नगर के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को एक अभियान चलाया। इस अभियान में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब चलाने वालों को निशाने पर लिया गया। अभियान से अवैध तरीकों से क्लीनिक और लैब चलाने वालों में हड़कंप मच गया। नगर के एसीएमओ डॉ.अश्वनी भंडारी ने शुक्रवार को 3 सदस्यों की टीम के साथ अवैध क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब पर पहुंचकर सील लगाई। एसीएमओ के मुताबिक अनियमितताओं और पंजीकरण समस्या के चलते यह कार्रवाई की गई है।

कई क्लीनिक और लैब हुए सील
इस कार्यवाही में मुख्य रूप से अवैध तरीके से चलाए जा रहे क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब चपेट में आए हैं। इसमें जहांगीराबाद में अवैध रूप से संचालित सैनी क्लीनिक, संजय क्लीनिक, मोहन क्लीनिक, जराही हड्डी जोड़ क्लीनिक, आरएस क्लीनिक, रामोतर क्लीनिक, जीतू डेंटल, कयूम क्लीनिक, तारा पैथोलॉजी लैब अन्य लैब शामिल है। 

अस्पतालों को भी दिया नोटिस
अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक, डेंटल क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब्सस के अलावा नगर के अस्पतालों को भी नोटिस दिया गया है। नगर के 3 अस्पताल वेदांता हॉस्पिटल, उदय हॉस्पिटल और सिटी हॉस्पिटल को भी अनियमितताओं के चलते नोटिस दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्यवाही से अवैध रूप से चला रहे क्लीनिक, लैब और अस्पतालों के मालिकों में हड़कंप मच गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.