शादी समारोह से घर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने किया जान से मरने का प्रयास

Bulandshahr News : शादी समारोह से घर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने किया जान से मरने का प्रयास

शादी समारोह से घर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने किया जान से मरने का प्रयास

Tricity Today | सीसीटीवी में भी कैद घटना

Bulandshahr News : उत्तर प्रदेश से हर दिन अपराधो को लेकर घटनाएं सामने आती रहती हैं। ऐसे ही घटना बुलन्दशहर से सामने आ रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं। जहां कुछ बाइक सवार ने पैदल जा रहे युवक को जान से मरने का प्रयास किया हैं। देहात कोतवाली क्षेत्र की यमुनापुरम कालोनी में देर रात शादी से  पैदल ही घर लौट रहे युवक पर बाइक सवार छह युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। साथ ही आरोपियों ने हत्या की कोशिश और फायरिंग भी  की,  जिससे युवक बाल-बाल बचा गया। मामले में पुलिस ने शिकायत  के आधार पर छहआरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। क्या है पूरा मामला 
देहात कोतवाली की यमुनापुरम कालोनी निवासी आशू उर्फ तुषार ने शिकायत  देकर बताया कि शाम को वह एक शादी समारोह मे शामिल होने के लिए गया था। जहां, से वह देर रात करीब साढ़े दस बजे वापस लौट रहा था। जब, वह अपने घर के पास पहुंचा।  तो बाइक पर सवार होकर आए छह युवकों ने उसे घेर लिया। साथ ही अभद्रता करते हुए पिटाई करनी शुरू कर दी। पीड़ित के विरोध करने व शोर मचाने पर आरोपियों ने तमंचे से उस पर तीन फायर कर दिए। जिसमें वह बाल बाल बचा। इसके बाद आरोपी उसे हत्या की धमकी देते हुए भाग गए । यह पूरी घटना उसके घर के आस पास लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई है।

क्या कहती है पुलिस 
मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर  छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी तक किसी को पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस का खाना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने पीड़ित को आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.