धर्मवती नागर की पुण्यतिथि पर लड़कियों को दी स्कॉलरशिप

सांसद सुरेंद्र नागर ने मां को याद किया : धर्मवती नागर की पुण्यतिथि पर लड़कियों को दी स्कॉलरशिप

धर्मवती नागर की पुण्यतिथि पर लड़कियों को दी स्कॉलरशिप

Tricity Today | सांसद सुरेंद्र नागर ने मां को याद किया

Bulandshahr News : राज्यसभा के उपसभापति और सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने अपनी मां भगवती नागर की आज 12वीं पुण्यतिथि है। सांसद ने शनिवार को अपने पैतृक घर गुलावठी में छह छात्राओं को स्कॉलरशिप दी है। इन छात्राओं को 50-50 हजार और 25-25 हजार रुपये के चेक सांसद में दिए हैं। यह धनराशि इन छात्राओं को अपनी पढ़ाई आगे बढ़ाने के लिए दी गई है। आपको बता दें कि सांसद सुरेंद्र सिंह नागर अपने पिता वेदराम नागर और माता धर्मवती नागर की पुण्यतिथि पर प्रत्येक वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर व मेधावी छात्राओं को यह स्कॉलरशिप देते हैं।

सुरेंद्र नागर ने कहा, "हमारी मां पढ़ी-लिखी नहीं थीं, लेकिन उनका विजन बहुत ऊंचा था। उन्होंने हमारे परिवार को आगे बढ़ाने और अपने सारे बच्चों को पढ़ाने में बड़ी मेहनत की। किसान परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद वह पढ़ाई का महत्व जानती थीं। उनकी 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज गुलावठी में 6 मेधावी छात्राओं को आगामी पढ़ाई के लिए 50-50 और 25-25 हज़ार रुपए की स्कॉलरशिप दी है।" नागर ने कहा, "पढ़ाई सिंहनी का दूध है। इसे जो पिएगा वह शेर की तरह दहाड़ेगा। पिछड़े, किसान और महिलाओं के उत्थान के लिए शिक्षा से बड़ा कोई हथियार नहीं है।"

नागर ने अपने पिता के संघर्ष की कहानी पर लिखी किताब
सुरेंद्र सिंह नागर ने अपने पिता वेदराम सिंह नागर के जीवन संघर्ष पर एक किताब लिखी है। जिसमें उन्होंने बताया है कि किस तरह एक छोटे से किसान परिवार से आगे बढ़कर उनके पिता ने सामाजिक, राजनीतिक और व्यवसायिक जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। यह किताब बताती है कि व्यक्ति अपने पौरुष के आधार पर प्रतिकूल परिस्थितियों में भी सफलताएं हासिल कर सकता है। सुरेंद्र नागर अपने पिता को अपना जीवन आदर्श मानते हैं। नागर को सौम्य स्वभाव, ठहराव और टाइमिंग शॉट के लिए जाना जाता है। एक बार फिर राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। फिलहाल राज्यसभा के उपसभापति हैं। उन्होंने पिछले 6 वर्षों में राज्यसभा के लिए तीसरा चुनाव जीता है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.