रिटायर्ड फौजी ने कहा- मैं सीएम योगी के सामने आत्मदाह करने को मजबूर, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

बुलंदशहर : रिटायर्ड फौजी ने कहा- मैं सीएम योगी के सामने आत्मदाह करने को मजबूर, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

रिटायर्ड फौजी ने कहा- मैं सीएम योगी के सामने आत्मदाह करने को मजबूर, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Google Image | Symbolic Photo

Bulandshahr : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक रिटायर्ड फौजी ने अपने परिवार समेत सुसाइड करने की धमकी दी है। फौजी ने धमकी देते हुए टि्वटर पर एक वीडियो भी बनाया है। इसके अलावा फौजी ने ट्वीट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीजीपी को भी टैग किया है। फौजी ने आरोप लगाया है कि छेड़छाड़ के मामले के बाद भी पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

परिवार सहित आत्मदाह करने की दी धमकी 
बताया जा रहा है कि रिटायर्ड फौजी कोतवाली नगर एरिया का रहने वाला है। रिटायर्ड फौजी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ और डीजीपी उत्तर प्रदेश को ट्वीट करते हुए वीडियो साझा किया है। रिटायर्ड फौजी ने लिखा कि बदमाश लड़के मेरी बेटी के साथ बदतमीजी करते हैं, छेड़खानी करते हैं। मैं रिटायर्ड फौजी हूं। यदि मेरी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई तो मैं मुख्यमंत्री आवास पर पूरे परिवार सहित आत्मदाह करूंगा। वीडियो में दो युवकों पर अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

नाबालिग बेटे पर रेप का आरोप 
फौजी के वीडियो बनाने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में फौजी अपने नाबालिग बेटे को रेप के मामले में झूठा फंसाने का आरोप लगा रहा है। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक रिटायर्ड फौजी का आपसी विवाद चल रहा है। फौजी के बेटे पर रेप का मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। बेटा रेप के आरोपों के चलते जेल भी गया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, और जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.