ड्यूटी पर जा रहे दारोगा को डंपर ने कुचला, अस्पताल में तोड़ा दम

बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा : ड्यूटी पर जा रहे दारोगा को डंपर ने कुचला, अस्पताल में तोड़ा दम

ड्यूटी पर जा रहे दारोगा को डंपर ने कुचला, अस्पताल में तोड़ा दम

Tricity Today | दारोगा संजय कुमार

Bulandshahr News : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक दारोगा की हादसे में मौत हो गई है। दारोगा संजय सिंह बुधवार को चेकिंग करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। जब वह चेकिंग के लिए जा रहे थे तो उसी दौरान सोमना में एक डम्पर ने उनको टक्कर मार दी। इस हादसे में दारोगा गंभीर रूप से घायल हो गया था। आनन-फानन इंस्पेक्टर को गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट करवाया गया। वहां पर इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी दारोगा के परिजनों को दे दी गई है।

2012-13 में दारोगा बने थे
मिली जानकारी के मुताबिक आगरा के थाना एल्मादपुर क्षेत्र के गांव धौरा निवासी संजय कुमार यादव पहासू थाने में दारोगा पद पर तैनात थे। वह 1995 में पुलिस में भर्ती हुए थे और 2012-13 में दारोगा बने थे। बुधवार को वह क्षेत्र में चेकिंग के लिए बाइक से जा रहे थे। जब वह सोमना मार्ग पर पहुंचे, तो इसी दौरान डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। 

आरोपी को पुलिस ने दबोचा
जानकारी होने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में वह घायल दरोगा को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर पुलिस ने आरोपित चालक को डंपर समेत पकड़ लिया है। थाना प्रभारी एमके त्रिपाठी ने बताया कि दारोगा की हादसे में मौत हो गई है। डंपर को कब्जे में लेकर आरोपित को पकड़ लिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.