बदमाशों के हौसले हुए बुलंद, जबरन घर में घुसकर विवाहिता से की अश्लील हरकतें

बुलंदशहर : बदमाशों के हौसले हुए बुलंद, जबरन घर में घुसकर विवाहिता से की अश्लील हरकतें

बदमाशों के हौसले हुए बुलंद, जबरन घर में घुसकर विवाहिता से की अश्लील हरकतें

Google Image | Symbolic Photo

Bulandshahr : बुलंदशहर के नर्सेना थाना क्षेत्र में मनचलों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। एक मनचला दीवार फांद कर एक विवाहित के घर में घुस गया। घर में घुसने के बाद वह विवाहित से अश्लील हरकत करने लगा। अश्लील हरकत करने पर विवाहित ने शोर मचा दिया, जिससे मनचला भाग खड़ा हुआ। मनचला पीड़ित को फोन पर अश्लील बातें कर परेशान किया करता था और रिकॉर्डिंग को वायरल करने की धमकी भी देता था। पीड़ित ने अब उस मनचलों के खिलाफ तहरीर दी है, पुलिस मामले की कार्यवाही कर रही है। 

महिला को अकेला पाकर घर में घुसा था युवक 
मामला बुलंदशहर के नर्सेना थाना क्षेत्र का है। यहां पर विवाहित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक युवक 18 जून की रात दीवार फांद कर उसके घर में घुस गया। विवाहित उस वक्त घर पर अकेली थी। अकेला पाकर उस मनचले ने विवाहित को दबोच लिया और अश्लील हरकत करने लगा। जब विवाहित ने इस बात का विरोध किया तो मनचले को गुस्सा आ गया और उसने गाली-गलौज करनी शुरू कर दीया। गाली गलौज पर भी वह नहीं थमा उसने विवाहित के साथ मार पिटाई भी की। 
सोशल मीडिया पर रिकॉर्डिंग वायरल करने की दी थी धमकी 

विवाहित ने बताया कि वह मनचला उसे फोन कर परेशान किया करता था। उससे अश्लील बातें करने की कोशिश करता था तथा उन बातों की रिकॉर्डिंग को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था। अब पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आ चुका है, मामले की जांच की जा रही है। दोषी को सजा दी जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.