चार साल की मासूम का रेप करने के बाद दरिंदे ने किया था कत्ल, पढ़िए उत्तर प्रदेश से आज की सबसे बड़ी खबर

बुलंदशहर में सजा-ए-मौत : चार साल की मासूम का रेप करने के बाद दरिंदे ने किया था कत्ल, पढ़िए उत्तर प्रदेश से आज की सबसे बड़ी खबर

चार साल की मासूम का रेप करने के बाद दरिंदे ने किया था कत्ल, पढ़िए उत्तर प्रदेश से आज की सबसे बड़ी खबर

Tricity Today | बुलंदशहर में सजा-ए-मौत

Bulandshahr News : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से आज की सबसे बड़ी खबर आ रही है। बुलंदशहर जिला न्यायालय ने 4 साल की मासूम बच्ची का रेप करने के बाद हत्या करने वाले वहशी को सजा-ए-मौत सुनाई है। सजा सुनने के बाद दरिंदा अदालत में घुटनों पर गिर गया और फूट फूटकर रोया। पीड़ित परिवार ने कहा कि हमें इन्साफ मिल गया है। अब बस इसे सूली पर चढ़ते देखना चाहते हैं।

क्या है मामला
बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 4 वर्षीय मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी साल
23 अप्रैल को पड़ोसी युवक, जो रिश्ते में चाचा लगता है, वह बच्ची को बहला-फुसलाकर घर ले गया था। परिवार वालों ने एफआईआर दर्ज करवाई कि उसने पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। परिवार के लोगों ने पहले बच्चे को काफी ढूंढा था। जब बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा तो पड़ोस वाले घर के लोगों पर शक हुआ। गली के लोगों ने एकत्र होकर पड़ोसी का घर खुलवाया था। दरिंदगी करने वाला युवक अपने घर में बच्चे की नहीं होने की बात अड़ा रहा। भीड़ जबरदस्ती उसके घर में घुस गई और देखा कि पेड़ के नीचे बच्ची खून से लथपथ मरी हुई पड़ी थी। लोगों ने जहांगीराबाद थाना पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाया था। लोगों ने वहशी को पकड़ लिया था और उसकी जमकर पिटाई की थी। उसके बाद उसे कई दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ा था।

पॉक्सो कोर्ट ने तीन महीने में सुनाई सजा
बुलंदशहर पुलिस ने आरोपी फहीम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने महज 14 दिन में उसके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश की। इसके बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश (पॉक्सो) ध्रुव रॉय की कोर्ट ने मामले में त्वरित सुनवाई की। अदालत ने फहीम को दोषी करार दिया और बुधवार को उसे फांसी की सजा सुनाई। अदालत ने केवल तीन महीनों में फैसला सुनाया है।

दरिंदे की जान लेने पर उतारू थी भीड़
जहांगीराबाद में 23 अप्रैल 2023 की देर रात करीब 9:30 बजे 4 साल की मासूम बच्ची पड़ोसी फहीम के घर में मिली। रेप के बाद हत्या का पता चला तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मोहल्ला ही नहीं, पूरे नगर के लोग मौके पर जुट गए। हर कोई दरिंदे को मौके पर ही सजा देना चाहता था। लोगों ने जैसे ही दरिंदे को देखा उसे मारने-पीटने दौड़ पड़े। मौके पर ही उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस ने लोगों से किसी तरह उसे छुड़ाकर हिरासत में लिया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.