सिंचाई को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, जेठ ने फावड़े से किया महिला पर वार

बुलंदशहर : सिंचाई को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, जेठ ने फावड़े से किया महिला पर वार

सिंचाई को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, जेठ ने फावड़े से किया महिला पर वार

Google Photo | महिला पर हमला करते आरोपी

Bulandshahr : बुलंदशहर जनपद के अगौता थाना क्षेत्र मे दो परिवारों के बीच सिंचाई को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते झगड़ा बढ़ गया। झगड़े के दौरान एक पक्ष के लोगों ने खेत में काम कर रही महिला पर फावड़े से हमला कर दिया जिससे महिला जख्मी हो गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

महिला पर फावड़े से किया था वार 
अगौता थाना क्षेत्र के गांव भांडोला मैं सुनीता अपने परिवार के साथ रहती है। सुनीता अपने खेत पर सिंचाई का काम कर रही थी, तभी सिंचाई को लेकर उसका जेठ और उसके बेटे के साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद अधिक बढ़ गया। आरोपी जेठ ने अपने बेटों के साथ मिलकर महिला पर फावड़े से बाहर कर दिया। 

सिंचाई को लेकर हुआ था विवाद 
आरोपी महिला के साथ मारपीट करने के बाद मौके से फरार हो गए। दोनों पक्षों के बीच खेत में सिंचाई को लेकर विवाद हुआ था। पीड़ित ने जेठ और उसके बेटों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 

पुलिस का बयान 
एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामला अगौता थाना क्षेत्र के गांव भांडोला का है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.