दर्दनाक हादसे में मिट्टी के टीले के नीचे दबने से तीन की मौत, गांव मे मचा कोहराम

अनहोनीः दर्दनाक हादसे में मिट्टी के टीले के नीचे दबने से तीन की मौत, गांव मे मचा कोहराम

दर्दनाक हादसे में मिट्टी के टीले के नीचे दबने से तीन की मौत, गांव मे मचा कोहराम

Google Image | प्रतीकात्मक तस्वीर

बुलन्दशहर जिले के खानपुर क्षेत्र में शनिवार को मिट्टी का टीला ढ़ह गया। उसके नीचे दब कर एक महिला, किशोरी और बालिका की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवगंत आत्मा की शांति की कामना की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने को कहा है। 

स्याना इलाके की पुलिस क्षेत्राधिकारी अलका सिंह ने घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  शनिवार को गांव ढलना और तिमारपुर की कुछ महिलाएं बच्चों के साथ रघुनाथपुर मार्ग पर स्थित मिट्टी के टीले से घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी खोदने गई थीं। वहां मिट्टी का एक टीला एक तरफ झुका हुआ था।

मृतका मीनाक्षी के पति सुरेंद्र ने बताया कि उसने वहां मिट्टी खोदने जाने से मना भी किया था। पर वह नहीं मानी। शनिवार को जब महिलाएं मिट्टी खोद रही थीं, तभी  अचानक टीला ढह गया। इसके नीचे दबने से ढलना गांव निवासी मीनाक्षी (26 वर्ष), तिमारपुर निवासी कविता (14 वर्ष) और दीपांशी (8 वर्ष) दब गईं।

उन्होंने बताया कि सूचना पर वह स्याना के उप जिलाधिकारी सुभाष सिंह और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। जेसीबी से मिट्टी हटाकर तीनों को बाहर निकाला गया। फौरन उन्हें गांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे से दोनों गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.