मोबाइल पर बहन से बात कर रही पत्नी की हत्या, छाती में उतारी दो गोलियां

बुलंदशहर में दिवाली की रात उजड़ा परिवार : मोबाइल पर बहन से बात कर रही पत्नी की हत्या, छाती में उतारी दो गोलियां

मोबाइल पर बहन से बात कर रही पत्नी की हत्या, छाती में उतारी दो गोलियां

Google Image | Symbloic Image

Bulandshahr News : दिवाली की रात बुलंदशहर से दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। खबर नगर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुरा कालोनी की है। जहां महज मोबाइल पर बात करने से गुस्साए पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि दिवाली पूजन के बाद महिला अपनी बहन से भैयादूज पर साथ चलने को लेकर मोबाइल पर बात कर रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

भैयादूज को लेकर बहन से कर रही थी बात
नगर की देवीपुरा प्रथम कालोनी निवासी (45) सुशीला देवी उर्फ गुड़िया पत्नी देवपाल रविवार की रात करीब नौ बजे दीपावली का पूजन कर दिल्ली के सीमापुरी निवासी अपनी बहन से फोन पर बातचीत कर रही थी। जबकि पति व अन्य लोग दीपावली पूजन के बाद खाना खाने की तैयारियों में जुटे थे। सुशीला अपनी बहन से भैयादूज पर साथ चलने की बाबत मोबाइल पर बात कर रही थी। बातचीत लंबी हुई तो पति झल्ला गया। 

दंपति में चल रहा था विवाद
मोबाइल पर बातचीत का विरोध पर दंपती में कहासुनी हो गई। इसी बीच पति देवपाल कमरे से लाइसेंसी रायफल लाया और धड़ाधड़ सुशीला की छाती में दो गोलियां दाग दीं। मृतका के बेटे हिमांशु ने बताया कि काफी दिनों से माता-पिता में विवाद चल रहा था। एएसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। महिला को दो गोली मारी गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.