जानिए अमेजन पर कितने में बिक रही खाट, आप इंस्टॉलमेंट में कर सकते हैं बुकिंग

कुछ हटके : जानिए अमेजन पर कितने में बिक रही खाट, आप इंस्टॉलमेंट में कर सकते हैं बुकिंग

जानिए अमेजन पर कितने में बिक रही खाट, आप इंस्टॉलमेंट में कर सकते हैं बुकिंग

Google Image | अमेजन पर खाट की कीमत हैरान करने वाली

कभी ग्रामीण जीवन का अहम हिस्सा रही चारपाई का इस्तेमाल धीरे-धीरे कम हो गया। हालांकि अब भी गांवों में कुछ घरों में इसका प्रयोग होता है। मगर आज से दो दशक पहले तक ग्रामीण और कस्बे परिवेश में सोने और बैठने के लिए चारपाई का खूब उपयोग होता था। कुछ जगहों पर यह प्रतिष्ठा का सूचक था। साथ ही चारपाई बुनने वाले हजारों लोगों की आजीविका इससे चलती थी। मगर आधुनिकता ने धीरे-धीरे गांवों की परंपरागत जीवन शैली को नुकसान पहुंचाया। चारपाई चलन से बाहर हो गई। 

अब हालात इतने बदल गए हैं कि ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर हाथ से तैयार की गई चारपाई हजारों में बिक रही है। दुनिया की बड़ी प्लेटफार्म साइट अमेजॉन पर हाथ से बुने खाट-चारपाई की कीमत 25000 रुपये है। हालांकि इसमें छूट दी जा रही है। करीब 51% छूट के साथ यह 12341 रुपए में खरीदी जा सकती है। सामान्यतया इसे 1-2 हफ्ते में कस्टमर के पते पर पहुंचाया जाएगा। इसी तरह एक अन्य खाट की कीमत 19999 है। इस पर 45 फीसदी की छूट है। इसे 10999 में अमेजॉन से खरीदा जा सकता है।



शीशम की लकड़ी का इस्तेमाल
अमेज़ॉन पर दी जानकारी के मुताबिक इसे फर्नवेव कंपनी बनाती और बेचती है। इसमें शीशम के पेड़ की मजबूत लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है। इस खाट, खटिया या चारपाई को कई रंगों में बनाया गया है। इसमें मजबूत पाए लगे हुए हैं। इसकी चौड़ाई 72 इंच, लंबाई 36 इंच और ऊंचाई 21 इंच है। खाट को बुनने में कॉटन की रस्सी का प्रयोग किया गया है। कंपनी इसकी मजबूती की कई पैरामीटर पर जांच करती हैं। हालांकि इसके पाए कस्टमर साइट पर ले जाकर ही लगाए जाते हैं। 

4 लोग बैठ सकते हैं
यह एक व्यक्ति के सोने के लिए उपयुक्त है। जबकि दो से 4 लोग इस पर बैठ सकते हैं। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि खाट को पूरे लगन से बुना जाता है। ताकि इसे टिकाऊ और बेहतर बनाया जा सके। यह घर के बाहर और अंदर दोनों जगहों पर इस्तेमाल की जा सकती है। बैक पेन और गले के खिंचाव की समस्या से परेशान लोगों को इस पर सोने से राहत मिलती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.