किसान आंदोलन में पीएम मोदी ने खिलाफ हैशटैग चलाने पर 250 ट्वीटर अकाउंट सस्पेंड, सुरक्षा एजेंसियों ने दी जानकारी

बड़ी खबर : किसान आंदोलन में पीएम मोदी ने खिलाफ हैशटैग चलाने पर 250 ट्वीटर अकाउंट सस्पेंड, सुरक्षा एजेंसियों ने दी जानकारी

किसान आंदोलन में पीएम मोदी ने खिलाफ हैशटैग चलाने पर 250 ट्वीटर अकाउंट सस्पेंड, सुरक्षा एजेंसियों ने दी जानकारी

Social Media | किसान आंदोलन (File Photo)

गणतंत्र दिवस पर देश की राजधानी दिल्ली में किसानों ने ट्रैक्टर परेड यात्रा निकाली थी। इस दौरान किसानों के साथ मिलकर कुछ उपद्रवियों ने देश में हिंसा फैलाई थी। इस दौरान कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट भी थी। इसी को देखते हुए गृह मंत्रालय और भारत की सुरक्षा एजेंसियों के आदेश पर ट्विटर ने 250 ट्विटर अकाउंट (Twitter Account) सस्पेंड कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों की अपील के बाद ट्विटर ने 250 ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किए हैं। इन्होंने अपने अकाउंट पर #ModiPlanningFarmerGenocide नाम से एक हैशटेग चलाया था। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि ट्विटर अकाउंट में मानिक गोयल, किसान एकता मोर्चा और जाट जस्टिस जैसे तमाम ट्विटर अकाउंट शामिल है। ट्विटर टीम ने इन अकाउंट ओं को नोटिस भेजने के बाद उनके अकाउंट सस्पेंड कर दिए हैं। सुरक्षा एजेंसी का कहना है कि देश की शांति व्यवस्था और गणतंत्र दिवस पर हिंसा वादी आंदोलन को देखते हुए देश की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले दिल्ली के कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने बताया था कि दिल्ली पुलिस ने 70 सोशल मीडिया अकाउंट को को सस्पेंड किया है। इन लोगों ने सोशल अकाउंट पर भ्रम फैलाया था। दिल्ली पुलिस की कार्रवाई अलग हुई है। जिसमें पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.