आंदोलन के दौरान 30 साल के युवा किसान की मौत, प्रदर्शनकारियों का दावा - पुलिस की गोली लगी

BIG BREAKING : आंदोलन के दौरान 30 साल के युवा किसान की मौत, प्रदर्शनकारियों का दावा - पुलिस की गोली लगी

आंदोलन के दौरान 30 साल के युवा किसान की मौत, प्रदर्शनकारियों का दावा - पुलिस की गोली लगी

Tricity Today | आंदोलन के दौरान 30 साल के युवा किसान की मौत

आज 72वें गणतंत्र दिवस पर किसानों और पुलिस के बीच काफी नोकझोंक हुई है। इस नोकझोंक के बीच पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे और काफी जगह लाठीचार्ज भी की है। इसी बीच एक किसान की कथित रूप से पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई है।

दिल्ली में किसान संगठनों गणतंत्र दिवस पर जमकर प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन में शामिल एक 30 साल के किसान की कथित रूप से पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई है। किसान का नाम नवनीत बताया जा रहा है। इस मामले के बाद किसान संगठनों में काफी रोष व्याप्त हो गया है। किसान और पुलिस इस समय बुरी तरह गहमा गहमी हो रही है। यह गोली दिल्ली के आईटीओ पर चली है।

किसान संगठनों का दावा है कि 30 साल के नवनीत की मौत पुलिस की गोली लगने से हुई है। हालांकि अभी तक पता नहीं चल पा रहा है कि गोली किस तरफ चली है। किसान की मौत होने के बाद उसके संगठन के साथी उसके शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन कर रहे है। किसानों ने शव को तिरंगे के कफन में बांध दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.