टॉप 10 में शुमार NCR के पांच शहर, यूपी में सबसे प्रदूषित ग्रेटर नोएडा

प्रदूषण यानी दिल्ली-एनसीआर : टॉप 10 में शुमार NCR के पांच शहर, यूपी में सबसे प्रदूषित ग्रेटर नोएडा

टॉप 10 में शुमार NCR के पांच शहर, यूपी में सबसे प्रदूषित ग्रेटर नोएडा

Tricity Today | Symbolic Image

Delhi-NCR News :  वायु प्रदूषण एक ऐसी समस्या है, जो देश के हर व्यक्ति को परेशान अथवा बीमारियों से ग्रस्त कर रही है। इसका सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव नोएडा और ग्रेटर नोएडा के इलाकों में देखने को मिल रहा। देश के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट जारी हो गई है। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इस लिस्ट में एनसीआर के 5 इलाके शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के सबसे प्रदूषित शहरों में ग्रेटर नोएडा का नाम सबसे ऊपर है। लिस्ट में यूपी के कई शहर शामिल हैं।

टॉप 10 में एनसीआर का हाल
ये लिस्ट सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर ने जारी की है। इसमें टॉप 10 में एनसीआर के कई शहर हैं। सबसे ताज्जुब की बात है कि ग्रेटर नोएडा के मुकाबले नोएडा में आबादी और इंडस्ट्री काफी ज्यादा है, फिर भी ग्रेटर नोएडा प्रदूषण के मामले में नोएडा से आगे है। लिस्ट में दिल्ली के बाद चौथे नंबर पर गुरुग्राम, पांचवें पर बिहार का भागलपुर, छठे पर राजस्थान का गंगानगर, सातवें पर ग्रेटर नोएडा, आठवें पर मुजफ्फरनगर, नौवें पर बल्लभगढ़ और दसवें पर राजस्थान का भिवाड़ी है।

जनता लिस्ट के बाद नाखुश
वायु प्रदूषण से ग्रसित इन शहरों की लिस्ट सामने आने के बाद लोग सवाल पूछ रहे हैं कि देश की जनता इतना टैक्स चुकाने के बाद भी दमघोंटू हवा में सांस लेने को मजबूर क्यों है? क्या वाकई सरकारों के पास इस समस्या का कोई हल नहीं? कब तक आम आदमी की खून पसीने के कमाई लेकर भी कोई काम नहीं किया जाएगा? आम आदमी को इस हाईटेक सिटी में रहकर भी अगर दम घुटे या प्रदूषण से कई बीमारियां हों तो शहर में रह कर इतना टैक्स देने का क्या फायदा?

क्या है विशेषज्ञों का कहना
विशेषज्ञों का कहना है कि इस प्रदूषित हवा से बीमारियों होना बहुत आसान हो जाता है। बच्चों के लिए भी एक बहुत बड़े जोखिम का कारण बन सकती है। इससे हमारी आने वाली पीढ़ियों पर भी बुरा असर होगा। हवा के कारण आयु काम होने का भी खतरा है।

दिल्ली-एनसीआर के शहरों के AQI 

शहर             AQI 
ग्रेटर नोएडा     134 
नोएडा             76
ग़ज़िआबाद       87
गुरुग्राम            88     
दिल्ली              97
फरीदाबाद       118 

जाने कौन सा शहर कितना प्रदूषित
 
शहर             स्थान 
ग्रेटर नोएडा       7
मुजफ्फरनगर    8
नोएडा             16
गाजियाबाद       31
हापुड़               39
लखनऊ            46
बुलंदशहर          48
गोरखपुर            74
मेरठ                  80
बागपत               84
कानपुर              110
खुर्जा                 133
मुरादाबाद          156
फिरोजाबाद        176
प्रयागराज           194
झांसी                198
आगरा               201
वृंदावन              227
बरेली                247
वाराणसी            256

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.