दिल्ली से आगरा जाना होगा आसान, सात लेन के फ्लाईओवर के साथ जाम मुक्त होगा सफर

काम की खबर : दिल्ली से आगरा जाना होगा आसान, सात लेन के फ्लाईओवर के साथ जाम मुक्त होगा सफर

दिल्ली से आगरा जाना होगा आसान, सात लेन के फ्लाईओवर के साथ जाम मुक्त होगा सफर

Goolge Image | Symbolic Image

Gurugram News : दिल्ली से आगरा जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, दिल्ली आगरा हाईवे (Delhi Agra Highway) पर जाम मुक्त करने के लिए बल्लभगढ़ रेलवे फ्लाईओवर को अब सात लेने का बनाया जाएगा। इससे दिल्ली और आगरा की ओर जाने वालों को घंटों जाम से नहीं जूंझना होगा। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा (Minister Moolchand Sharma) ने शनिवार को इस परियोजना का शिलान्यास किया। इस दौरान इसको सात लेन को जल्द से जल्द बनाने का फैसला लिया है। 

कैसे और कहां और कब बनेगा 150 करोड़ का फ्लाईओवर 
जानकारी के मुताबिक, इस फ्लाईओवर को सात बनाने में करीब 150 करोड़ रुपये की लागत आएगी। अनुमान के मुताबिक, इसका निर्माण कार्य डेढ़ साल के अंदर पूरा हो जाएगा। अभी निर्माण कार्य शुरू होने में करीब 3 महीने का समय लग सकता है। यह रेलवे फ्लाईओवर बल्लभगढ़ अनाज मंडी कट से शुरू होगा। इसे पिलर पर बनाया जाएगा। यह रेलवे फ्लाईओवर एल्सन चौक से आगे जाकर खत्म होगा। इसके दोनों सिरों पर यूटर्न बनाए जाएंगे। इससे वाहन चालकों को फ्लाईओवर से नीचे और ऊपर जाने में आसानी रहेगी। यदि किसी को इस फ्लाईओवर से सेक्टर-25 की ओर जाना है तो नीचे से जा सकते हैं। यदि किसी को सब्जी मंडी से दिल्ली की ओर जाना है तो इस पर चढ़कर हाईवे पर जा सकेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि शहर के विकास को लेकर लगातार काम किए जा रहे हैं। 10 साल पहले फरीदाबाद की तस्वीर जाम वाली थी। हाईवे भी संकरा था। इस हाईवे को छह लेन का करने के साथ-साथ दो और एक्सप्रेसवे बन रहे हैं।

जान पर खेलकर हाईवे पार करते हैं लोग
इस फ्लाईओवर के बनने के बाद दिल्ली जाने वाले वाहन चालक जाम में नहीं फंसेंगे। फिलहाल जेसीबी चौक पर ट्रैफिक लाइट बनी हुई है। इस वजह से वाहन चालकों को यहां जाम में फंसना पड़ता है। एल्सन चौक पर पैदल राहगीर हाईवे की ग्रिल को फांदते हैं। इस वजह से ट्रैफिक लगा रहता है। वहीं, मौजूदा रेलवे फ्लाईओवर चार लेन का है। इस कारण वाहन रोड पर रेंगते रहते हैं। सात लेन का रेलवे फ्लाईओवर बनने के बाद दिल्ली और आगरा जाने वाले वाहन चालकों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कही बड़ी बात 
शनिवार को परियोजना का शिलान्यास करते वख्त परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा को जाम मुक्त करने के लिए लगातार एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। बल्लभगढ़-मोहना सड़क पर एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाने के साथ-साथ बल्लभगढ़-सोहना रेलवे फ्लाईओवर को चौड़ा किया जा रहा है। अब दिल्ली-आगरा हाईवे पर एलिवेटेड रेलवे फ्लाईओवर का काम शुरू होने वाला है। बल्लभगढ़ विधानसभा एलिवेटिड विधानसभा बन गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.