राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सौंपी संसदीय दल की कमान

आम आदमी पार्टी का बड़ा फैसला : राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सौंपी संसदीय दल की कमान

राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सौंपी संसदीय दल की कमान

Google Image | Sanjay Singh Profile Photo

New Delhi : आम आदमी पार्टी (आप) ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह को संसदीय दल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में दल के नेता की जिम्मेदारी भी सौंपी है। यह जानकारी पार्टी ने लोकसभा और राज्यसभा के अध्यक्षों को पत्र लिखकर दी है।

सोशल मीडिया आभार जताया
नई जिम्मेदारी मिलने पर संजय सिंह ने सोशल मीडिया पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, "अरविंद केजरीवालजी ने हमेशा सड़क से सदन तक आवाज़ बुलंद करने का अवसर दिया। पार्टी संसदीय दल के अध्यक्ष की जो ज़िम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊँगा।"उल्लेखनीय है कि संजय सिंह पहले भी राज्यसभा में दल के नेता रह चुके हैं। वे 19 मार्च को दूसरी बार राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले चुके हैं। वर्तमान में आप राज्यसभा में 10 सदस्यों के साथ चौथी सबसे बड़ी पार्टी है, जबकि लोकसभा में उसके तीन सांसद हैं।

जनता की आवाज
अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप ने मात्र 10 वर्षों में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल किया है और देशभर में अपना राजनीतिक विस्तार कर रही है। संजय सिंह को जनता की आवाज के रूप में जाना जाता है। वे 2018 से राज्यसभा सदस्य हैं और तब से लगातार केंद्र सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरते रहे हैं। आज वे विपक्ष के सबसे मुखर प्रवक्ताओं में से एक माने जाते हैं। यह नियुक्ति आम आदमी पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आगामी चुनावों और संसदीय कार्यवाही में पार्टी की रणनीति को प्रभावित कर सकती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.