बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म देख दर्शकों ने जोड़े हाथ, कहा 'पैसा और टाइम दोनों बर्बाद'

Brahmastra : बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म देख दर्शकों ने जोड़े हाथ, कहा 'पैसा और टाइम दोनों बर्बाद'

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म देख दर्शकों ने जोड़े हाथ, कहा 'पैसा और टाइम दोनों बर्बाद'

Google Image | Brahmastra Poster

New Delhi : भारत में बॉलीवुड सिनेमा का भविष्य अंधकार में दिख रहा था। लोगों ने हर तरह की फिल्मों को बायकॉट करना शुरू कर दिया था। चाहे वह आमिर खान हो, अक्षय कुमार या शाहरुख खान, दर्शकों ने तय कर लिया था कि वह हर तरह की फिल्मों को बायकॉट करेंगे। लेकिन इसी बीच रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र के रिलीज होने की खबर आई। जिससे दर्शकों और बॉलीवुड दोनों में एक नई उम्मीद जगी। ऐसा लगा कि यह फिल्म भी अच्छी होगी, दर्शकों को पसंद भी आएगी और दर्शक वापस से बॉलीवुड पर भरोसा कर पाएंगे। 

ब्रह्मास्त्र हुई बड़े पर्दे पर रिलीज़
बॉलीवुड की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्म 9 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज़ कर दी गई। इस फिल्म के रिलीज़ होने से न सिर्फ दर्शक, बल्कि बॉलीवुड से जुड़े हर इंसान की उम्मीदें टिकी हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र पिछले शुक्रवार बड़े पर्दे पर रिलीज़ की गई। इस फिल्म को बनाने में कुल चार साल का समय लगा। फिल्म के पहले दिन के हर शो की टिकट भरपूर बिकी। पूरा थिएटर दर्शकों से भरा हुआ था। 

फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग 
इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी शादी के बाद बड़े पर्दे पर नजर आएगी। मेकर्स ने गुरुवार की रात फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन भी किया था। स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी और आलिया की बहन शाहीन भट्ट, उनके पिता और फिल्म निर्माता महेश भट्ट भी नजर आए। इनके अलावा शनाया कपूर और रणदीप हुड्डा जैसे कई भी बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने भी फिल्म देखी।

दर्शकों का मिक्सड रिएक्शन
फिल्म का पहला शो खत्म होने के बाद दर्शकों ने अपनी राय देनी शुरू कर दी। ट्विटर पर ब्रह्मास्त्र से रिलेटेड ट्वीट्स आने शुरू हो गए। एक बार फिर बॉलीवुड की फिल्म ब्रह्मास्त्र ट्विटर पर ट्रेंड करने लगी। जहां कई दर्शकों ने फिल्म की बढ़-चढ़कर तारीफ की और उसे बहुत अच्छा बताया। वहीं कई दर्शकों ने इसे नापसंद किया। दर्शकों का कहना था कि यह फिल्म भी उनकी उम्मीदों पर खड़ी नहीं उतर पाई। एक यूजर ने ट्वीट किया, "4 साल लगाकर या फिल्म बनाई है।" तो वहीं दूसरी यूजर ने कहा, "समय और पैसा दोनों बर्बाद किया।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.