मेदांता अस्पताल पहुंचे अमित शाह, अखिलेश यादव से कहा- इस घड़ी में हम आपके साथ

Mulayam Singh Yadav : मेदांता अस्पताल पहुंचे अमित शाह, अखिलेश यादव से कहा- इस घड़ी में हम आपके साथ

मेदांता अस्पताल पहुंचे अमित शाह, अखिलेश यादव से कहा- इस घड़ी में हम आपके साथ

Tricity Today | मेदांता अस्पताल पहुंचे अमित शाह

New Delhi : मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर के दर्शन करने के लिए मेदांता अस्पताल में देश के दिग्गज नेताओं का तांता लगा हुआ है। थोड़ी देर पहले भारत के गृहमंत्री अमित शाह का काफिला मेदांता अस्पताल पहुंचा। अमित शाह ने मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन किए। इस दौरान गृह मंत्री ने अखिलेश यादव के साथ सांत्वना व्यक्त दी है। सोमवार की सुबह समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। मुलायम सिंह यादव 82 वर्ष की उम्र में दुनिया को छोड़ कर चले गए हैं। उनके निधन पर पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। नेताजी के निधन पर उत्तर प्रदेश में 3 दिन का राजकीय शोक का ऐलान किया गया है। थोड़ी देर पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव और उनके भाई रामगोपाल यादव से फोन पर बातचीत करके संवेदना व्यक्त की हैं।

27 सितंबर से बीमार थे नेताजी
मिली जानकारी के मुताबिक मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर उनके गांव सैफई ले जाया जाएगा। जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक की घोषणा की है। वह पिछले 27 सितंबर से बीमार थे और उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा था।

योगी आदित्यनाथ ने किया ट्वीट
उनके निधन पर योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा, "उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन अत्यंत दुखदायी है। उनके निधन से समाजवाद के एक प्रमुख स्तंभ एवं एक संघर्षशील युग का अंत हुआ है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना व शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा करती है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा। शोक की इस घड़ी में उनके पुत्र अखिलेश यादव से दूरभाष पर वार्ता कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।"

घर में तीसरे नंबर के थे मुलायम सिंह यादव
मुलायम सिंह यादव का जन्म यूपी के इटावा जिले में स्थित सैफई गांव में 22 नवंबर 1939 को हुआ था। मुलायम सिंह के पिता का नाम सुघर सिंह यादव और माता का नाम मूर्ति देवी था। मुलायम सिंह 5 भाई और एक बहन है। मुलायम सिंह के सबसे बड़े भाई का नाम अभय राम यादव, इसे छोटे भाई का नाम रतन सिंह यादव, उसके बाद मुलायम सिंह यादव, चौथे नंबर पर राजपाल सिंह यादव और सबसे छोटे शिवपाल सिंह यादव है। पांच भाइयों की एक बहन है, जिनका नाम कमला देवी यादव है।

मेदांता अस्पताल में लगा नेताओं का तांता
मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे उनके पैतृक गांव सैफई में किया जाएगा। इस पर योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि नेताजी का अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ किया जाएगा। थोड़ी देर पहले गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां पर उन्होंने मुलायम सिंह यादव के परिजनों से मुलाकात की। मेदांता अस्पताल में इस समय देश के दिग्गज नेताओं का तांता लगा हुआ है।

नेताजी पर लिखी कई किताबें
मुलायम सिंह पर कई पुस्तकें लिखी जा चुकी हैं। इनमे पहला नाम "मुलायम सिंह यादव- चिन्तन और विचार" का है, जिसे अशोक कुमार शर्मा ने सम्पादित किया था। इसके अतिरिक्त राम सिंह और अंशुमान यादव द्वारा लिखी गई "मुलायम सिंह: ए पोलिटिकल बायोग्राफी" अब उनकी प्रमाणिक जीवनी है। लखनऊ की पत्रकार डॉ.नूतन ठाकुर ने भी मुलायम सिंह के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनैतिक महत्व को रेखांकित करते हुए एक पुस्तक लिखने का कार्य किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.