दिल्ली जलबोर्ड के डायरेक्टर यमुना नदी के पानी से नहाए, प्रवेश वर्मा और तेजिंदरपाल बग्गा के खिलाफ दी शिकायत

बड़ी खबर : दिल्ली जलबोर्ड के डायरेक्टर यमुना नदी के पानी से नहाए, प्रवेश वर्मा और तेजिंदरपाल बग्गा के खिलाफ दी शिकायत

दिल्ली जलबोर्ड के डायरेक्टर यमुना नदी के पानी से नहाए, प्रवेश वर्मा और तेजिंदरपाल बग्गा के खिलाफ दी शिकायत

Google Image | यमुना के पानी से स्नान करते दिल्ली जल बोर्ड के डायरेक्टर संजय शर्मा

New Delhi : भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janata Party) के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा की चुनौती को स्वीकार करते हुए दिल्ली जल बोर्ड के डायरेक्टर ने रविवार की दोपहर यमुना नदी के पानी में स्नान किया। दूसरी ओर डायरेक्टर संजय शर्मा की ओर से दिल्ली पुलिस को सांसद और उनके सहयोगी तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ शिकायत दी गई है। संजय शर्मा ने इन दोनों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रवेश वर्मा ने दिल्ली जलबोर्ड के डायरेक्टर संजय शर्मा को चुनौती दी थी। जिसके बाद रविवार को संजय शर्मा ने यमुना के पानी से स्नान करके दिखाया है कि वह किसी से कम नहीं है और पानी में जहरीला पदार्थ भी नहीं मिला है। यमुना के पानी में नहाते समय जलबोर्ड के डायरेक्टर ने कहा कि यमुना का पानी स्वच्छ है, जहरीला नहीं है।

क्या है पूरा मामला
मामला कुछ इस प्रकार है कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रवेश वर्मा ने दिल्लीजल बोर्ड के डारेक्टर संजय शर्मा को फटकार लगाते हुए यमुना के पानी में नहाने की चुनौती दी थी। उन्होंने जलबोर्ड पर आरोप लगाया था कि यमुना के पानी से झाग घटाने के लिए खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल किया है। उन्होंने चुनौती दी थी कि अगर कोई भी व्यक्ति यमुना नदी के पानी में स्नान करेगा तो उसके ऊपर काफी बुरा असर पड़ेगा।

डारेक्टर संजय शर्मा ने बताई पानी की क्वालिटी
जिसके बाद जलबोर्ड के डारेक्टर संजय शर्मा ने भाजपा सांसद की चुनौती को स्वीकार किया और खुद रविवार को जाकर कालिंदी कुंज यमुना घाट पर स्नान किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि पानी काफी अच्छा है। इसमें किसी भी प्रकार का कोई भी जहरीला पदार्थ नहीं मिलाया गया है। यमुना के पानी का BOD लेवल 12-13 है। जबकि TSS 20 के नीचे है, फास्फेट 0.1 और डिसोल्वड ऑक्सीजन 7.0 से ज्यादा है। संजय शर्मा के इस काम से भाजपा सांसद को झटका लगा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.