वीरेंद्र सचदेवा बोले- आतिशी ने लिए दो घर, सत्ता का किया गलत इस्तेमाल

दिल्ली में बंगले पर सियासत तेज : वीरेंद्र सचदेवा बोले- आतिशी ने लिए दो घर, सत्ता का किया गलत इस्तेमाल

वीरेंद्र सचदेवा बोले- आतिशी ने लिए दो घर, सत्ता का किया गलत इस्तेमाल

Tricity Today | वीरेंद्र सचदेवा

Delhi News : दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही सर्द मौसम में सियासत गर्म हो गई है।चुनाव से पहले सरकारी बंगले को लेकर घमासान मच गया है। भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को मथुरा रोड स्थित 17 एबी बंगले पर पहुंचकर आप सरकार पर निशाना साधा है। उनका दावा है कि आतिशी के पास दो बंगले हैं। इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, विक्रम मित्तल और शुभेन्दु शेखर अवस्थी की उपस्थिति रहे।

अध्यक्ष ने आप से पूछे सवाल 
भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सीएम आतिशी मार्लेना के आवंटित बंगले को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री खुद इस बंगले में कभी नहीं रहीं और सत्ता का गलत इस्तेमाल कर अपने राजनीतिक साथियों को यहां रखा है। सचदेवा ने मुख्यमंत्री से चार बड़े सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि 17 एबी मथुरा रोड बंगला किसको आवंटित है और वर्तमान में इसमें कौन रह रहा है। जब पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने 1998 से 2004 तक यहां से सरकार चलाई थी, तो आतिशी मार्लेना क्यों नहीं चला सकतीं।

शीशमहल पर बोले 
सचदेवा ने पूछा कि 2015 से 2024 तक जब अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री थे तो 6 फ्लैग स्टाफ रोड को सीएम आवास घोषित क्यों नहीं किया गया। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि शीशमहल बंगले की बदनामी से बचने के लिए प्रधानमंत्री आवास पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास एक दर्जा प्राप्त आवास है, जहां निर्माण कार्य घोषित रूप से हुआ। इसके विपरीत केजरीवाल सरकार ने 6 फ्लैग स्टाफ रोड के बंगले का निर्माण खुद रूल तोड़कर किया।

Copyright © 2024 - 2025 Tricity. All Rights Reserved.